{"_id":"69712dc01f6a30da620b3608","slug":"farmers-are-required-to-register-with-the-farmer-registry-by-march-31st-badaun-news-c-123-1-bdn1036-155510-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री 31 मार्च तक कराना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री 31 मार्च तक कराना अनिवार्य
विज्ञापन
किसान दिवस को संबाेधित करते सीडीओ। स्रोत- कृषि विभाग
- फोटो : 1
बदायूं। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त किसान 31 मार्च तक अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा लें, अन्यथा 1 अप्रैल 2026 से पीएम किसान सम्मान निधि सहित कृषि व संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारी या लेखपाल से संपर्क कर बनवा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने किसानों को यंत्रीकरण योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जो किसान कृषि यंत्र लेना चाहते हैं, वे यंत्रों के लिए टोकन की बुकिंग रात्रि 12 बजे तक कर सकते हैं। टोकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा, जिसके उपरांत पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान प्रदान किया जाएगा।
किसान नरब्रेश सिंह द्वारा गन्ना भुगतान की समस्या उठाई गई, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना भुगतान 31 जनवरी तक नियमानुसार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने राज्य व केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत गन्ना बीज पर मिलने वाले अनुदान की विस्तृत जानकारी दी। परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में किसानों को विस्तार से अवगत कराया गया। वहीं जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि ने सब्जी वाली फसलों के बीजों पर अनुदान योजना की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान बैंक, कृषि, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।