{"_id":"673f798eda2133ebf80865b3","slug":"farmer-union-creates-ruckus-at-deputy-agriculture-directors-office-badaun-news-c-123-1-sbly1001-129742-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उप कृषि निदेशक कार्यालय पर किसान यूनियन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उप कृषि निदेशक कार्यालय पर किसान यूनियन का हंगामा
विज्ञापन
मालवीय आवास पर बैठक करते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मालवीय आवास गृह पर महापंचायत हुई। यहां मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन दिया गया।
वहीं वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां सही नहीं हैं। उनकी दोहरी नीति के कारण अन्नदाता का सत्यानाश हो रहा है। वह कर्ज में डूब रहे हैं। उद्योगपतियों पर सरकार रहमो-करम करके उनका अरबों रुपये का कर्ज माफ कर रही है, जबकि अन्नदाता पर चक्रवती ब्याज लगाकर कई गुना ज्यादा वसूली की जाती है।
जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा कि डीएपी की इस समय सख्त जरूरत किसानों को है। डीएपी न मिलने की वजह से किसानों की फसल में देरी हो रही है। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। खाद-बीज समय पर नहीं मिलते है। समय पर बिजली भी गायब रहती है। भाकियू पदाधिकारियों ने डीएपी के लिए जुलूस निकाल कर उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। वहां पर जमकर हंगामा किया। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने किसानों से बात की और उनको शांत कराया। इस मौके पर सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, तेज मौर्य, दिनेश यादव, अमरपाल सिंह यादव, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे।