{"_id":"5e9c8c158ebc3e768b49966d","slug":"farmer-s-death-badaun-news-bly40318983","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशर मशीन की कपलिंग में फंसकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेशर मशीन की कपलिंग में फंसकर किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां (बदायूं)। रविवार दोपहर थाना क्षेत्र में गेहूं निकासी के दौरान एक किसान की थ्रेशर मशीन की कपलिंग में फंसकर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस की सूचना नहीं दी है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम वजीरपुर निवासी रामेश्वर (50) पुत्र सूरज सिंह रविवार दोपहर अपने खेत में गांव के मुकेश की थ्रेशर मशीन से गेहूं निकासी करा रहे थे। उस समय परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे। उनके परिवार के लोग गेहूं की पूली उठाकर दे रहे थे। जबकि रामेश्वर गेहूं हटाने में लगे थे। उसी समय अचानक एक हवा के झोंके में त्रिपाल उड़कर थ्रेशर मशीन की कपलिंग में फंस गया। रामेश्वर बगैर ट्रैक्टर बंद कराए तिरपाल निकालने में जुट गए। इस दौरान लगातार मशीन चल रही थी, जिससे तिरपाल के साथ रामेश्वर भी कपलिंग में फंस गए। यह देखकर चालक ने तुरंत ट्रैक्टर बंद किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। फिलहाल परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। वह शव को घर ले गए।