फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies of snakebite while working in paddy field.

Budaun News: धान के खेत में काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत

Sun, 19 Jul 2026 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite while working in paddy field.
मृतक वीरेंद्र का फाइल फोटो।
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरासौल पट्टी सीताराम निवासी 58 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामदास की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर वीरेंद्र धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान शनिवार शाम करीब सात बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रभा सिंह ने बताया कि मृतक के नाम कोई भूमि दर्ज नहीं है। ऐसे में शासन की दैवीय आपदा राहत योजना के तहत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से परिवार को शीघ्र राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोते समय सर्प ने किशोरी को डसा, इलाज के दौरान मौत

बिनावर। गांव शेरगंज बिछुरिया निवासी राम सिंह की 16 वर्षीय बेटी कीर्ति घर में सो रही थी। शनिवार देर रात करीब 1:00 बजे उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घटपुरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। किशोरी की देर रात किसी समय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि सांप के डसने से किशोरी की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें ही सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed