फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies due to collision with unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Sun, 14 Jul 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 14 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to collision with unknown vehicle
विजेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से विजेंद्र (30) की मौत हो गई। वह उस्मानपुर की बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहे थे। तभी सिलहरी गांव के नजदीक कोई वाहन टक्कर मारकर चला गया। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर के समय पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलहरी निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र सोहनपाल खेतीबाड़ी करते थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक विजेंद्र शुक्रवार शाम उस्मानपुर की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। वह रात करीब आठ बजे अपने घर लौट रहे थे। अपने गांव के नजदीक पहुंचे थे कि तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने रात स्थानीय डॉक्टर से उनका प्राथमिक उपचार करा दिया। सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिससे परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विजेंद्र सिंह के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार की टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त, पांच यात्री घायल
म्याऊ। अलापुर थाना क्षेत्र की म्याऊ पुलिस चौकी के नजदीक शनिवार दोपहर एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय निवासी अकीलुद्दीन पुत्र वकीलुद्दीन ऑटो चालक हैं। वह चार यात्रियों को लेकर म्याऊ पहुंचे थे। वह यात्रियों को ऑटो से उतार रहे थे। तभी उसावां की ओर से आई कार ने जोरदार टक्कार मार दी, जिसमें ऑटो चालक समेत सभी यात्री घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। ऑटो आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में था। उसने दातागंज मार्ग पर कार भगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। ऑटो चालक ने कार नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है। संवाद

विजेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

विजेंद्र सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed