फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer dies after being hit by a bike near Mansha Nagla village.

Budaun News: मंशा नगला गांव के पास बाइक की चपेट में आकर किसान की मौत

Tue, 25 Aug 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a bike near Mansha Nagla village.
उसावां। थाना क्षेत्र के मंशा नगला गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सोमवार देर रात एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हादसा खेत की ओर जाते समय हुआ।
विज्ञापन

बझेड़ा गांव निवासी महेंद्र (50) पुत्र उत्तम सोमवार देर रात घर पर खाना खाने के बाद खेत की ओर जा रहे थे। मंशा नगला गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल होने पर उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और टक्कर मारने वाले बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामले अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्राप्त होने के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दो बाइकों की भिड़ंत में पशु व्यापारी की मौत, चार घायल
अलापुर। म्याऊं-उसहैत मार्ग पर ढाका गांव के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पशु व्यापारी व चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर निशाल सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव गिल्टैया निवासी निशाल सिंह (60) पुत्र लाल सिंह पशु खरीदने-बेचने का काम करते थे। शनिवार दोपहर वह अलापुर बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। वह भदरा गांव निवासी आजम (30) पुत्र नाजिर की बाइक पर सवार थे। बाइक आजम चला रहे थे। इसी दौरान ढाका गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में निशाल सिंह और आजम, टेनी के अलावा दूसरी बाइक पर सवार अलापुर निवासी अंकुर पुत्र गजेंद्र, साबिर पुत्र बाबू समेत पांच लोग घायल हो गए। निशाल सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार निशाल सिंह अविवाहित थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। वह पशु खरीदने-बेचने का कारोबार कर परिवार का सहयोग करते थे। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के शव की पंचनामा की कार्रवाई की गई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed