फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmer brutally murdered in Badaun

बदायूं में किसान की हत्या: पूरे शरीर पर चोट के निशान, पैर में मारीं गईं दो गोलियां, इस हाल में मिला शव

Wed, 30 Oct 2024 02:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 02:37 PM IST
सार

Budaun News: बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनका शव नलकूप पर खड़े ट्रैक्टर की सीट पर मिला। पूरे शरीर पर चोट के निशान मिले। पैर में दो गोलियां मारी गई हैं।  

विज्ञापन
Farmer brutally murdered in Badaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा में नलकूप पर किसान की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने किसानों को पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उसके बाद उनके पैर में दो गोलियां मार दीं। हत्या करने के बाद किसान के शव को ट्रैक्टर की सीट पर डाल दिया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो ट्रैक्टर की सीट पर शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 
विज्ञापन


UP: नाग को मार डाला... एक घंटे बाद नागिन ने युवक की ली जान; विष इतना घातक था कि घर तक भी न पहुंच पाया गोविंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा निवासी छन्नू यादव उर्फ भगतजी (50) चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने ट्रैक्टर से किसानों के खेतों की किराये पर जुताई भी करते थे। मंगलवार को उन्होंने रात 11 बजे तक किसानों के खेतों की जुताई की थी। 

Trending Videos

Farmer brutally murdered in Badaun
ट्रैक्टर की सीट पर मिला शव - फोटो : अमर उजाला

देर रात हुई वारदात 
रात में 11 बजे छन्नू यादव अपने छोटे भाई भूरे यादव के साथ ट्रैक्टर लेकर अपने नलकूप पर पहुंचे। भाई को घर भेज दिया और खुद नलकूप पर ही रुक गए थे। परिजनों के मुताबिक रात में किसी वक्त हमलावर वहां पर पहुंचे और छन्नू यादव को घेर लिया। उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। 

UP News: कौन है तैयब अंसारी, जिसने सलमान खान को दी धमकी, क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार
 

Farmer brutally murdered in Badaun
नलकूप के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बाएं पैर को किसी भारी चीज से कुचला गया है। साथ ही उसी पैर में दो गोलियां मारी गई हैं। किसान के पूरे शरीर में चोट के निशान हैं। सुबह जब परिजन पहुंचे तो ट्रैक्टर की सीट पर शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। 

खबर से संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed