फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   snake bit a young man and killed him An hour after killing a snake In Bareilly

UP: नाग को मार डाला... एक घंटे बाद नागिन ने युवक की ली जान; विष इतना घातक था कि घर तक भी न पहुंच पाया गोविंदा

Wed, 30 Oct 2024 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Oct 2024 10:50 AM IST
सार

UP News: यूपी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक युवक ने खेत में निकले नाग को मार दिया, इसके एक घंटे बाद नागिन ने युवक को डंस लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
snake bit a young man and killed him An hour after killing a snake In Bareilly
गोविंदा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना के गांव क्यारा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जो अभी तक फिल्मों में देखा और कहानियों में सुना गया। वह हकीकत में सामने आया तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को खेत में पुआल को इकट्ठा कर रहे युवक ने वहां निकले नाग को मार दिया। इसके एक घंटे बाद ही नागिन ने उसे डस लिया। इससे युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

UP News: कौन है तैयब अंसारी, जिसने सलमान खान को दी धमकी, क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार?

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि धान कटने के बाद पुआल इकट्ठा कर रहे युवक ने नाग को लाठी से मार दिया था। इसके करीब एक घंटे बाद खाना खाकर वह दोबारा खेत पर गया तो उसी जगह मिली नागिन ने युवक को डस लिया। 

नागिन का विष इतना घातक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। क्यारा निवासी गोविंदा कश्यप (32) मजदूरी करके पत्नी नन्ही देवी व पांच बच्चों के परिवार को पालता था। 

मंगलवार सुबह वह गांव निवासी अतुल सिंह के खेत से धान का पुआल काट रहा था। गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश्वर पाल सिंह के मुताबिक पुआल में कोबरा नाग था जिसे देखकर गोविंदा घबरा गया। उसने लाठी से नाग का फन कुचलकर उसे मार दिया। फिर उसे मौके पर ही छोड़कर खाना खाने चला गया।

 

घर तक नहीं पहुंच सका गोविंदा
खेत मालिक अतुल सिंह ने बताया कि जब गोविंदा दोबारा से खेत पर पहुंचा। तभी नाग के शव के पास बैठी नागिन ने उसे हाथ में डस लिया। इससे वह चीखकर गिर पड़ा। नागिन उसे काटने के बाद खेत में ओझल हो गई। 

खेत मालिक अतुल सिंह खुद पास में मौजूद थे। उन्हें गोविंदा ने खुद यह बात बताई। इसके बाद उन्होंने उसे इलाज कराने के लिए गांव भेजा। खेत से गोविंदा अपने घर के लिए भागा पर जहर इतना तेज था कि वह आधे रास्ते में ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

 

डॉक्टरों ने मरा बताया तो झाड़फूंक वालों को दिखाया
ग्रामीण और परिवार के लोग गोविंदा को तत्काल निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक-दो जगह और दिखाया पर सभी ने हाथ खड़े कर लिए। फिर सांप काटे के इलाज का दावा करने वाले बैगी (झाड़फूंक करने वाले) को दिखाया। हालांकि वहां से भी सफलता न मिली तो परिजनों ने पोस्टमार्टम का मन बनाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed