UP News: कौन है तैयब अंसारी, जिसने सलमान खान को दी धमकी, क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं तार?
अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के आरोपी तैयब अंसारी की गिरफ्तारी के बाद बरेली पुलिस मंगलवार को उसके पैतृक घर पहुंची, जहां कुंडी लगी मिली। उसके परिजन घर बंद कर भाग गए हैं। पुलिस से लेकर खुफिया अमले तक ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले मोहम्मद तैयब अंसारी का बरेली से कनेक्शन निकला है। वह थाना भोजीपुरा के गांव मुड़िया हाफिज का निवासी है। वह चार साल से पिता के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी रहा था।
मंगलवार को मोहम्मद तैयब अंसारी को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी से गांव में हलचल तेज हो गई है। इधर, भोजीपुरा थाना पुलिस ने गांव जाकर उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। तब उसके घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी बंद मिलीं।
संबंधित खबर- UP News: सलमान खान को धमकी देने वाला तैयब अंसारी बरेली का निवासी, उसकी करतूत से गांववाले हैरान
पूछताछ में पता लगा कि परिवार के लोग सुबह से ही गांव में ही कहीं इधर-उधर निकल गए हैं। उसके पिता मोहम्मद ताहिर दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। चार साल से वह भी पिता के साथ रह रहा है। कभी सिलाई तो कभी बढ़ईगीरी का काम कर लेता है।
मां ने बताया बेकसूर
तैयब के घर में दादा मोहम्मद अहमद, दादी वलीशन, मां नन्ही, बहन ताहिरा व साहिरा रहती हैं। दोनों बहनों में तैयब बीच का है। गिरफ्तारी के बाद से परिवार के लोग किसी से नहीं मिल रहे हैं। धौराटांडा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने घर पर किसी के न मिलने पर पड़ोसियों से जानकारी जुटाई। उन्होंने तैयब की मां नन्हीं से मोबाइल फोन पर बात कराई। मां ने बताया कि तैयब मजदूरी करने गया था। उनके परिवार का अपराध से कोई मतलब नहीं है। उनका परिवार निहायत गरीब है। उनके पास केवल दो बीघा जमीन है।
कुछ ग्रामीणों में चर्चा थी कि तैयब बचपन से ही जल्द अमीर बनने का सपना देखता था। उनका मानना है कि करोड़पति बनने के लिए तैयब ने अपराध की दुनिया में कदम रखा होगा। लोग उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से तार जुड़े होने को लेकर भी चर्चा कर रहे थे। लोगों ने बताया कि तैयब ने मदरसे में शुरुआती तालीम ली है। इसके बाद वह चला गया। पुलिस जांच के