फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake hospital and two warehouse seals at Orchi intersection

ओरछी चौराहे पर फर्जी हॉस्पिटल और दो गोदाम सील

Fri, 14 Oct 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fake hospital and two warehouse seals at Orchi intersection
ओरछी चौराहे पर सील किया गया गौतम आयुष हॉस्पिटल। संवाद - फोटो : BADAUN
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में ओरछी चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा ने ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई की। इसमें एक हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चलता मिला। उसमें ही बिना रजिस्ट्रेशन पैथोलॉजी लैब चल रही थी। उन्होंने दो गोदामों को सील कराया है। उनमें एक्सपायरी डेट की नमकीन से पशुओं का दाना बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि वह एक मामले की जांच करने ओरछी चौराहे पर गईं थीं। छानबीन के दौरान उन्हें गौतम आयुष हॉस्पिटल दिखाई दिया। जब उन्होंने हॉस्पिटल में व्यवस्थाएं चेक करना शुरू कीं। तभी डॉक्टर निकलकर भाग गया। उसमें कोई पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था। सब बिना प्रशिक्षित लोग काम कर रहे थे। हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। खास बात यह कि हॉस्पिटल में ही फर्जी रूप से एक पैथोलॉजी लैब चलती मिली। उसका भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। इससे हॉस्पिटल सील करा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरिफ अली और शराफत अली के किराये पर लिए दो गोदाम सील करा दिए। एसडीएम के मुताबिक दोनों गोदाम में एक्सपायरी डेट की नमकीन आदि लाकर उससे पशुओं का दाना बनाया जा रहा था। उसमें नमकीन आदि कितनी खराब थी। इसकी जांच करने शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम पहुंचेगी। कोई उसमें छेड़छाड़ नहीं कर सके, इससे गोदाम सील करा दिए गए हैं।

ओरछी चौराहे पर गोदाम सील करता एसडीएम का अर्दली। संवाद

ओरछी चौराहे पर गोदाम सील करता एसडीएम का अर्दली। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed