फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fake deed of house was done by taking 29 lakhs, report on nine accused of Bareilly

Budaun News: 29 लाख लेकर कराया मकान का फर्जी बैनामा, बरेली के नौ आरोपियों पर रिपोर्ट

Sun, 20 Apr 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fake deed of house was done by taking 29 lakhs, report on nine accused of Bareilly
बदायूं। एसएसपी के आदेश पर बरेली जिले के नौ आरोपियों के खिलाफ 29 लाख रुपये लेकर फर्जी तरीके से मकान का बैनामा कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मुहीउद्दीन नगर निवासी मोहम्मद अबरार ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने व उसकी चाची मेहनाज बेगम ने ओम प्रकाश निवासी बिहारी सब्जी मंडी सिविल लाइंस बरेली से एक मकान खरीदा था। मकान बदायूं के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आरिफपुर नवादा में है।
विज्ञापन

उसने ओमप्रकाश की पत्नी राधा देवी, उसके बेटे विशाल, प्रकाश सिंह, निशांत, भांजे अमित के बैंक खाते में 28 लाख 80 हजार रुपये आरटीजीएस किए हैं। साथ ही 20 हजार रुपये नकद भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 फरवरी 2025 को उन्हें जानकारी हुई कि ओमप्रकाश के प्लॉट पर विवाद चल रहा है। ओमप्रकाश ने फर्जी तरीके से उनके नाम बैनामा करा दिया है। जब वह मकान पर पहुंचे तब उस मकान पर सत्यप्रकाश आदि लोग मिले। उसने बताया कि आधा मकान उसका है।

विरोध करने पर मारने पीटने को उतारू हो गए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश उर्फ भूरा, राम प्रकाश, राम अवतार उर्फ नटूआ, विमल, आशा, सौपाली, सत्यपाल की बेटी व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed