फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Faith heavy on the danger of Corona: Taking a dip in the Ganges on Guru Purnima

कोरोना के खतरे पर आस्था भारी: गुरु पूर्णिमा पर लगाई गंगा में डुबकी

Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Faith heavy on the danger of Corona: Taking a dip in the Ganges on Guru Purnima
उझानी/कछला। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर गुरु पूर्णिमा पर गंगास्नान पर रोक थी लेकिन पुलिस की सख्ती के बावजूद गंगा तटों पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कछला घाट के साथ अटैना, भुंडी घाट, बेलाडांडी घाट पर भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कोरोना संक्रमण के खतरे की चेतावनी देकर श्रद्धालुओं को लौटाते रहे।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर गंगास्नान का विशेष महत्व है। इसके बाद सावन का महीना शुरू हो जाता है। कोरोना संक्रमण के चलते शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान पर रोक लगाई गई थी। कछला घाट पर दोनों ओर, भुंडी घाट, अटैना और बेलाडांडी घाटों पर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सख्ती के बीच काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया। गंगा किनारे साधु-संतों को दान दिया। कछला घाट पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। गंगा घाटों पर सख्ती के बाद भी कुछ श्रद्धालु स्नान करने पहुंच गए। बदायूं कासगंज जिले की सीमा पर कछला पुल के दोनों ओर बदायूं और कासगंज के अधिकारियों की तैनाती रही। काफी श्रद्धालुओं को सीमा से ही वापस कर दिया गया। इसके अलावा दोनों जिलों की सीमा में गंगा तट पर बैरियर भी लगाए गए, लेकिन श्रद्धालु पुलिस से बचकर स्नान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

नौकाओं से भी पुलिस ने की निगरानी
पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर सख्ती की गई। श्रद्धालुओं को कोरोना कर्फ्यू के चलते भीड़ न एकत्रित करने के लिए चेतावनी देते रहे। जो लोग गंगा में स्नान कर रहे थे उन्हें पुलिस ने नौकाओं से पहुंचकर सामाजिक दूरी के लिए चेताया। पुलिस सख्ती के बीच भी आस्था नहीं डिगी और ब्रह्म मुहूर्त से शाम तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। काफी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटों से हटकर भी किया गंगा स्नान
गंगा घाटों पर पुलिस श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए पहुंचने के लिए रोक रही थी। इसके चलते श्रद्धालुओं ने मुख्य घाटों से कुछ दूर हटकर भी स्नान किया। कछला घाट पर गंगा के दोनो ओर घाटों से दूर लोग स्नान करते नजर आए। अटैना में भी जहां पुलिस की ड्यूटी थी और श्रद्धालुओं को रोका जा रहा था तो श्रद्धालु रास्ता बदलकर किसी तरह गंगा किनारे पहुंच कर स्नान करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed