फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fair Kakoda will start after six days

Budaun News: छह दिन बाद शुरू होगा मेला ककोड़ा

Mon, 13 Nov 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fair Kakoda will start after six days
मेला ककोड़ा में लगने लगे तंबू। संवाद
कादरचौक। मेला ककोड़ा को भव्य बनाने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन कार्य की गति बहुत धीमी है। अभी तक सड़क बनाने का काम ही अभी तक पूरा हो सका। तंबू लगाने का काम भी चल रहा है। श्रमिक दीपावली मनाने घर चले गए हैं इसलिए काम थम सा गया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा को लेकर जिला पंचायत शुरुआत ही लेटलतीफ रही है। पिछले साल का भुगतान न किए जाने से इस बार टेंडर समय से जारी नहीं हो सके। जैसे-तैसे टेंडर हुए तो ठेकेदार ने सड़क बनानी शुरू की। साथ ही तंबुओं का शहर बसाने के लिए सामान पहुंचना शुरू हुई। इसी बीच दीपावली के कारण मजदूर छुट्टी पर चले गए। ऐसे में स्थानीय मजदूरों से ही काम चलाया गया। मेलाक्षेत्र में अभी तक प्लाटिंग नहीं हो सकी है। इससे तंबू लगाने की गति धीमी है। मेलाक्षेत्र में अभी तक शौचालय, हैंडपंप, मेला कोतवाली, सरकारी अस्पताल, रोडवेज आदि कुछ भी नहीं बन सका है।
विज्ञापन


मेला ककोड़ा में काम तेजी से चल रहा है। समय रहते काम पूरा कर दिया जाएगा, कोशिश है कि मुख्य घाट बीच में रखा जाएगा। -सुरेंद्र कुमार दुबे, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed