{"_id":"57f3c2fa4f1c1b923227066e","slug":"failure-to-redress-the-grievance-stopped-at-the-secretary-s-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत का निस्तारण न करने पर सचिव का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत का निस्तारण न करने पर सचिव का वेतन रोका
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शिकायत का निस्तारण न करने पर सचिव का वेतन रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिसौली में तहसील दिवस, डीएम ने सुनीं समस्याएं
तहसील दिवस में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ग्राम सिरतौल की सचिव सुनीता के अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को नजर अंदाज करने वाले किसी अधिकारी, कर्मचारी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
मंगलवार को बिसौली में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी पवन कुमार, एसएसपी सुनील सक्सेना तथा सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव ने संयुक्त रूप से जन शिकायतों को सुना। तहसील दिवस में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील दिवस में ग्राम सिरतौल के अमर सिंह ने शिकायत करने के साथ ही अब तक तहसील दिवसों दी गई शिकायतों की प्राप्त रसीदें भी दिखाईं। इसी पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने जब पुरानी शिकायतों के निस्तारण का ब्यौरा तलब किया, तो उसमें शिकायत को निस्तारण दिखाया गया था। शिकायत चकरोड़ पर मिट्टी का कार्य कराने के संबंध में थी। गांव की सचिव सुनीता ने प्राप्त शिकायत के आधार पर अपनी रिपोर्ट दी थी कि कच्चा रास्ता बनाने को निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी तो अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश देते हैं, लेकिन एक सचिव किसे निर्देशित कर कच्चा रास्ता बनाने का काम पूर्ण कराएगा, यह कार्य सचिव को तो स्वयं ही कराना है। जिलाधिकारी ने सचिव को दोषी मानते हुए उसके वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
-----
अभियान चलाकर दर्ज कराएं विरासत
बदायूं। जिलाधिकारी पवन कुमार ने अविवादित विरासत दर्ज न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि लेखपालों की यह लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। इसलिए सभी एसडीएम, तहसीलदार अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में अभियान चलाकर अविवादित विरासत के मामले अविलंब दर्ज कराएं। सभी क्षेत्रीय लेखपालों से प्रमाणपत्र लें कि उनके क्षेत्र में अब ऐसा कोई मामला नहीं है, जिसकी विरासत दर्ज न हुई हो। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद कोई पुराना मामला उनके संज्ञान में आने पर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार और एसडीएम के विरुद्व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-----
राशन की कालाबाजारी करने वाले जाएंगे जेल
बदायूं। ग्राम वाजीजगत पीपरी के सलीम शाह ने कोटेदार रफीक अहमद, ग्राम एत्मादपुर के रामसेवक ने कोटेदार किशन लाल तथा ग्राम तारापुर के राजाराम ने कोटेदार लालाराम द्वारा राशन वितरण न करने की शिकायत तहसील दिवस में जिलाधिकारी पवन कुमार से की। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को हिदायत दी है कि वह राशन वितरण के प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक लें, जिस स्थान से शिकायत प्राप्त हो उसकी जांच अवश्य कराई जाए। कालाबाजारी करने वालों को जेल भिजवाया जाए। तहसील दिवस में ग्राम उल्ला के पूरन सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम देवी द्वारा पुष्टाहार न वितरण न करने तथा हिमांशु वार्ष्णेय ने लटकती विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने की शिकायत की है।
-----
मौके पर दर्ज कराए चार विरासत के मामले
बदायूं। तहसील दिवस में ग्राम परौली के रामू ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर उसे ही कब्जे से बेदखल किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारी को तलब किया तो उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता को उसी की जमीन पर कब्जा दिला दिया गया है, इस कारण शिकायत का मौके पर ही निस्तारण हुआ, वहीं एक दूसरे मामले में चार शिकायतकर्ताओं ने उपस्थित होकर विरासत दर्ज न होने की जिलाधिकारी से शिकायत की तो उन्होंने चार विरासत को मौके पर ही दर्ज कराकर शिकायत का निस्तारण कराया।