{"_id":"67b351d0de70fe7752e007e1f456e855","slug":"faik-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप पर शासन सख्त, रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप पर शासन सख्त, रिपोर्ट तलब
बदायूं।
Updated Wed, 10 Dec 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप डॉक्टर्स पर शासन सख्त हो गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं ने सीएमओ को नोटिस भेजकर इस संबंध में सूचनाएं तलब की हैं। स्वास्थ्य विभाग से पूछा गया है कि जिले में कुल कितने झोलाछाप हैं। इनमें से कितने पर कार्रवाई की गई। यह भी पूछा गया है कि बाकी पर कार्रवाई अब तक न किए जाने की क्या वजह है।
जिले में झोलाछाप का बड़ा नेटवर्क है। खासकर देहात क्षेत्र में सरकारी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की दशा खराब होने का फायदा झोलाछाप उठाते हैं। ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप लगातार जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। आए दिन गलत इलाज से मरीजों की मौत के मामले भी सामने आते हैं। इसे शासन ने गंभीरता से लिया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से सीएमओ को नोटिस भेजकर पूछा गया है कि जिले में कुल कितने झोलाछाप हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं यह भी निर्देश दिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग को झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की सूचनाएं हर महीने शासन को भेजनी होंगी।
शासन से जो सूचनाएं मांगी गई हैं, वह भेजी जा रही हैं। जिले में अभियान चलाकर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। कई झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। - डॉ. दीपक सक्सेना, सीएमओ