{"_id":"5eb195528ebc3e90561079ed","slug":"facilities-in-hospital-badaun-news-bly404904532","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी सीएचसी में बिजली व्यवस्था ठीक न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी सीएचसी में बिजली व्यवस्था ठीक न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ मंगलवार को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां बिजली व्यवस्था ठीक नहीं मिलने और शौचालय में गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उसके बाद में कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
सीएचसी उझानी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं को देखकर असंतोष व्यक्त किया। यहां न तो शौचालय की व्यवस्था ठीक थी और न ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था मिली। डीएम ने इन दोनों व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। यहां 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जहां एल-1 के कोेरोना पॉजिटिव लोगों को रखा जाएगा। इसके बाद कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम का भी डीएम ने निरीक्षण किया। यहां प्रभारियों से जाना कि फोन नंबर 05832-266114 पर कॉल आने पर जनता की समस्याओं का किस तरह समाधान किया जाता है। डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, साथ ही उन्होंने चिकित्सकीय परामर्श हेतु नियुक्त किए चिकित्सकों से भी वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। चिकित्सकों ने बताया कि प्रतिदिन 10-12 कॉल आती हैं, जिन्हें उचित परामर्श दिया जा रहा है।