फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Extortion in the name of medical examination, two ward boys suspended from emergency

Budaun News: मेडिकल मुआयना के नाम पर उगाही, इमरजेंसी से दो वार्ड बॉय निलंबित

Thu, 29 Feb 2024 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Extortion in the name of medical examination, two ward boys suspended from emergency
सीएमएस ने मामले की जांच को डॉ. अमित वार्ष्णेय के नेतृत्व में टीम गठित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल मुआयना के नाम पर वसूली के मामले में सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने वार्ड बॉय दीक्षित कुमार उर्फ डीके और राजू को निलंबित कर दिया है। मामले में जांच के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित वार्ष्णेय के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। यह टीम सप्ताह भर में जांच कर रिपोर्ट देगी।
मेडिकल मुआयना के नाम पर छह हजार रुपये वसूली को लेकर इमरजेंसी में मंगलवार को काफी हंगामा हुआ था। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बमनी निवासी जोगेंद्र ने सोमवार शाम अपनी पत्नी सोमवती पर चाकू से हमला कर दिया था। चेहरे पर चाकू लगने से सोमवती की नाक कट गई थी। सोमवती ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवती को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। यहां उनसे मेडिकल मुआयना के धाराएं बढ़ाने के नाम पर छह हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सोमवती के परिवार वाले मेडिकल रिपोर्ट लेने पहुंचे तो पता लगा कि रिपोर्ट सामान्य है। इस पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जीके गुप्ता के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मेडिकल मुआयना के नाम पर वार्ड बॉय दीक्षित कुमार और राजू ने रुपये वसूले थे। इन दोनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मामला गंभीर था। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए दो वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया है। अन्य स्टाफ और डॉक्टर की भूमिका की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed