{"_id":"5890ce5d4f1c1b3c3de81ea3","slug":"external-oversight-of-school-accountant-teacher-found-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बा स्कूल के निरीक्षण में लेखाकार, शिक्षक मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बा स्कूल के निरीक्षण में लेखाकार, शिक्षक मिले नदारद
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बालिकाओं को नहीं दिया गया दूध, सब्जी, बीएसए ने कार्रवाई की
बीएसए के निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात लेखाकार, शिक्षक नदारद मिले। इतना ही नहीं बालिकाओं को सब्जी, दूध का भी वितरण भी नहीं पाया गया। बीएसए ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने सबसे पहले बा स्कूल शेखूपुर देखा। यहां तैनात लेखाकार अनुराधा शर्मा और कर्मचारी संदीप कुमार गैरहाजिर मिले। बालिकाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन भी नहीं दिया गया। बीएसए ने मानदेय काटते हुए वार्डन से स्पष्टीकरण तलब किया है। बा स्कूल उझानी में वीना, लक्ष्मी यादव, दीप शिखा फुल टाइम टीचर अनुपस्थित पाई गईं। नीलम विद्यालय से बिना अवकाश के चली गईं। बा स्कूल कादर चौक में शारिक हुसैन लेखाकार गैरहाजिर मिले। बा स्कूल अंबियापुर बालिकाओं
को नियमित सब्जी और दूध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय पतौरा विद्यालय की पुताई नहीं होना पाई गई। शैक्षिक गुणवत्ता भी न्यून मिली।