कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं: देशराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने नगर पालिका में बैठक आयोजित कर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे इसके लिए कितना बड़ा ही आंदोलन क्यों न करना पड़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि 11 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। जिन कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा शिक्षा विभाग से संबंधित कोई भी समस्या हो वह वहां पहुंचे। उनकी समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बैठक में दबीरूल हसन, नसीम अहमद, शंकर लाल, मुहम्मद शाकिर, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजीव कुमार राघव, बीएस गंगवार आदि मौजूद रहे।