फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Executive Engineer at the kernel Casualty, adverse entry

अधिशासी अभियंता पर गिरी  गाज, प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 04 Jun 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer at the kernel Casualty, adverse entry
अधिशासी अभियंता पर गिरी  गाज, प्रतिकूल प्रविष्टि - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आगंनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में लेटलतीफी पड़ी भारी
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

 चालू वित्तीय वर्ष में डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित ग्रामों में से दस गांव में 11 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।  
शनिवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उनको बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू न होने के कारण प्रदेश स्तर पर इस योजना में ये जनपद डी श्रेणी में आया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता पर जनपद के साथ ही फर्रूखाबाद जनपद का भी अतिरिक्त कार्यभार देखते हैं और यहां भी पीएमजीएसवाई का भी अतिरिक्त कार्य देख रहे हैं, सो अधिशासी अभियंता चकरघिन्नी बने हुए हैं। उनकी लोकेशन कहां रहती है, अधिकारियों को भी पता नहीं रहती। इन्हीं परिस्थितिओं को देखते हुए पूर्व भी जिलाधिकारी द्वारा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर एक ही जनपद में तैनात किए जाने को लिखा था, लेकिन ऐसा नहीी हुआ। संबंधित अभियंता द्वारा अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं करा पाए। जिलाधिकारी ने सोमवार तक निर्माण कार्य शुरू कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

अंधता निवारण कार्यक्रम में शिथिलता के कारण डी श्रेणी होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली स्थित श्राफ आई फाउंडेशन से संपर्क कर जनपद में विशाल आई शिविर आयोजित कराकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। कुक्कुट विकास नीति और राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का नाम बदल कर चलाई जा रही दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना फेज दो एवं विद्युत संयोजन कार्यक्रम में भी डी श्रेणी होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में प्रगति कराकर ए श्रेणी अर्जित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जोनल प्रभारी नामित
बदायूं। राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत ब्लाक सालारपुर एवं वजीरगंज के चार-चार उझानी, उसावां, आसफपुर, बिसौली के दो-दो, ब्लाक जगत, इस्लामनगर, अंबियापुर, दातागंज, म्याऊं के एक-एक तथा ब्लाक सहसवान एवं दहगवां के पांच-पांच कुल 31 गांव का चयन किया गया है। ब्लाक समरेर और कादरचौक में किसी भी लोहिया ग्राम का चयन नहीं किया गया है।  जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने समीक्षा बैठक के दौरान नव चयनित लोहिया ग्रामों में विकास कार्यों को तेजी लाने के लिए सभी ब्लाकों में एक-एक नोडल अधिकारी को नामित किए जाने के निर्देश दिए। पर्यर्वेक्षण कार्य के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और उपायुक्त आजीविका मिशन को चार-चार ब्लाकों के लोहिया ग्रामों का जोनल प्रभारी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed