फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Evading surveillance, the Congress District President reached Jantar Mantar.

Budaun News: निगहबानी से बचकर जंतर-मंतर पहुंचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Sat, 25 Jul 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Evading surveillance, the Congress District President reached Jantar Mantar.
बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सिविल लाइंस थाना पुलिस की निगहबानी से बचकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने चले गए। जब इसकी जानकारी थाना पुलिस को हुई तो अफसरों के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर ने घर जाकर छानबीन की। उधर, जिलाध्यक्ष ने ई-मेल के जरिये डीजीपी और प्रमुख सचिव को शिकायत भेजकर एसएसपी व सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। हालांकि एसएसपी ने ऐसा कुछ होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के बदायूं के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने डीजीपी को भेजी शिकायत में कहा है कि 23 जुलाई की सुबह उनकी अनुपस्थिति में सिविल लाइंस थाना प्रभारी उनके घर पहुंचे। घर में मौजूद पत्नी प्रियंका यादव से पूछा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अजीत यादव बिना अनुमति क्यों चले गए। उन्हें तुरंत फोन कर दिल्ली से वापस आने के लिए कहें।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद थाना प्रभारी ने पत्नी की बात एसएसपी से फोन पर कराई। जिलाध्यक्ष ने अफसरों पर पत्नी को डराने धमकाने और झूठे मुकदमों में फंसाने की चेतावनी देने का भी आरोप लगाया है। इस घटना से पत्नी काे काफी मानसिक आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि बिना महिला पुलिसकर्मी को साथ लेकर उनके आवास पर जाकर सीधे पत्नी से पूछताछ कर पुलिस ने महिला अधिकारों का उल्लंघन किया गया है। अजीत यादव ने दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत की एक कॉपी प्रमुख सचिव गृह को भी भेजी है।
वहीं, इंस्पेक्टर ने अजीत यादव के घर जानकारी करने जाने की बात बताते हुए आरोपों को निराधार बताया है। इधर, एसएसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। फिर भी जो आरोप कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लगा रहे हैं वह पूरी तौर से निराधार हैं।


सपा की प्रदेश सचिव टीम के साथ जंतर-मंतर गईं

बदायूं। सपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव सुनीता पाल शुक्रवार रात अपनी पूरी टीम के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गईं। सुनीता पाल ने कहा कि जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राएं अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हित में कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वह समाजसेवा के उद्देश्य से बदायूं आईं। गरीबों और असहायों की रक्षा के लिए मदद करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed