{"_id":"692de72835ede255a60b72ba","slug":"establishment-making-substandard-cheese-sealed-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152004-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अधोमानक पनीर बना रहा प्रतिष्ठान किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अधोमानक पनीर बना रहा प्रतिष्ठान किया सील
विज्ञापन
खराब पनीर को नष्ट कराते अधिकारी। स्रोत- विभाग
बिनावर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को बिनावर स्थित मुनब्बर के पनीर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पनीर का निर्माण बेहद खराब और गंदगी भरी परिस्थितियों में होता मिला। मौके पर बिक्री के लिए लगभग 76 किलो पनीर भंडारित मिला। गुणवत्ता संदिग्ध होने के कारण नमूना जांच के लिए संग्रहीत किया गया। वहीं लगभग 75 किलो पनीर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। टीम ने प्रतिष्ठान को सील करवा दिया है।
इसके अलावा टीम ने नवादा रोड, बदायूं स्थित हाईवे किचन और जय हिंद ढाबा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव ने बताया कि स्वच्छ एवं हाइजेनिक वातावरण तैयार करने के बाद ही व्यवसाय संचालित किया जाए। अपमानजनक दशा पाए जाने पर मौके पर ही खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण को रोकते हुए प्रतिष्ठान को तत्काल बंद करा दिया जाएगा। छापामार टीम में सहायक आयुक्त सीएल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी करण सिंह, माता शंकर बिंद और भगवत सिंह शामिल रहे।