{"_id":"572a47f84f1c1b4e345cd0ce","slug":"era-artisan-training-having-returned-honor-of-two-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘युग शिल्पी प्रशिक्षण’ पाकर लौटे दो परिजनों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युग शिल्पी प्रशिक्षण’ पाकर लौटे दो परिजनों का किया सम्मान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर हुआ कार्यक्रम
मातृ शक्तियों ने पुष्प वर्षा की और प्रज्ञा गीत गाए
शांतिकुंज हरिद्वार से ‘युग शिल्पी प्रशिक्षण’ लौटे दो गायत्री परिजनों को गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मातृ शक्तियों ने पुष्प वर्षा की। प्रज्ञा गीत गाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ज्ञानेंद्र ने कहा कि राष्ट्र के उत्कर्ष के लिए प्रत्येक युवा कठोर परिश्रम करे। समय की चुनौतियों के समाधान को तलाशे। युवा क्रांति वर्ष में हम स्वयं युवा बनें और कार्य की प्रगति में बाधाओं को आड़े न आने दें।
सह प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर ने कहा कि युग परिवर्तन का अभीष्ट लक्ष्य पूरा करने के लिए हर व्यक्ति सकारात्मक और सृजनात्मक सोचे। वायु की तरह गतिशील और उमंग से परिपूर्ण हो। श्रेष्ठ संस्कारों से युवा पीढ़ी को परिष्कृत करें। गायत्री परिवार के अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के युग निर्माणी संकल्पों को पूरा करने के लिए युवा संयम, सेवा और स्वाध्याय से जुड़े। धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा, जीवन का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ‘युग शिल्पी प्रशिक्षण’ स्प्राप्त कर लौटे गायत्री परिजन सुखपाल शर्मा और सुरेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि युग शिल्पी प्रशिक्षण मानव में देवत्व, राष्ट्र को सशक्त और समृद्धिशाली बनाने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में वाणी, लेखनी और कला के माध्यम से विचार और हृदय परिवर्तन का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र, अनिल कुमार राठौर ने दीदी शैलबाला पांडया के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र देकर गायत्री परिजन सुखपाल शर्मा और सुरेंद्र नाथ शर्मा को सम्मानित किया। शांतिकुुंज से पीसी शर्मा मौजूद रहे। परिब्राजक संतोष कुमार ने सभी के तिलक लगाया। मातृशक्ति रजनी मिश्रा, शोभना भारद्वाज और दया शर्मा ने पुष्प वर्षा की। नत्थू लाल शर्मा और पंकज कुमार ने प्रज्ञा गीत ' मनुज देवता बनें, बनें यह धरती स्वर्ग समान' गाया।
इस मौके पर अनिल राठौर, अनिल प्रकाश गुप्ता, कालीचरन पटेल, सतीश कुमार, आशीष गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
-----
शुक्रवार से शुरू होगी शीतल जल सेवा
बदायूं। लोक निर्माण परिवार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग के गेट पर इस वर्ष भी नि:शुल्क शीतल जल सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। शीतल जल सेवा का शुभारंभ दिनांक छह मई को लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा दोपहर 12 बजे करेंगे। बैठक में राजीव सिंह राठौर,, सुधीर सक्सेना, अजय गंगवार, प्रेमपाल सिंह, श्रीनिवास शर्मा, दिलीप पटेल, कुलदीप शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हरीश बजाज, टिंकू पटेल, संजीव कुमार, विजय सक्सेना, मुकेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
संयोजक मानव कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।