फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Enumerated benefits of Ganga Expressway... Maharishi Kashyap's land to Badayun

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के गिनाए फायदे...बदायूं को महर्षि कश्यप की धरती

Mon, 08 May 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 08 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Enumerated benefits of Ganga Expressway... Maharishi Kashyap's land to Badayun
सौरभ सक्सेना
विज्ञापन

बदायूं। निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ जनता की नब्ज टटोली, बल्कि प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बदायूं को महर्षि कश्यप और भागीरथ की धरती बताते हुए लोगों का अभिवादन किया। स्थानीय लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे के फायदे गिनाए। कहा कि जब यह बदायूं से गुजरेगा तो यहां के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। तीन से चार घंटे में बदायूं से प्रयागराज पहुंचा जा सकेगा तो दिल्ली की दूरी भी कम हो जाएगी।
निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने पहले भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाकर लोगों में जोश भरा। अप्रत्यक्ष रूप से सपा पर हमलावर होते हुए योगी ने साल 2017 से पहले के तमाम उदाहरण जनता के सामने गिना दिए। गोकशी, दंगे, कर्फ्यू आदि का जिक्र करते हुए तब और अब में फर्क भी गिनाया।
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरने के साथ केंद्र की तमाम योजनाओं का बखान करने से भी योगी नहीं चूके। आयुष्मान भारत योजना समेत उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि के साथ देश की मजबूत हो रही आर्थिक व्यवस्था का जिक्र किया तो प्रदेश को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बताते हुए कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन देने की बात करते हुए जनता से भावनात्मक लगाव बनाने की भी कोशिश की। लोगों को रिझाते हुए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। कहा कि डबल इंजन की सरकार में सहयोग करने वाला बोर्ड भी चाहिए। इसलिए जिले के सभी 21 प्रत्याशियों समेत वार्डों में सभासद पद के प्रत्याशियों को भी चुनाव जिताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाएं बताते समय हर वर्ग पर रहा फोकस
अपने 12 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने हर वर्ग पर फोकस किया। कहा कि दो करोड़ युवाओं को टैबलेट देने का कार्य किया जा रहा है तो दीपावली व होली के समय निशुल्क रसोई गैस वितरण पर भी कार्य चल रहा है। प्रदेश में 35 लाख करोड़ का निवेश होगा तो करोड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्टर्स समिट से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं।

विधायकों की तारीफ कर बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री ने जिले के तीनों विधायकों का हौसला भी बढ़ा दिया। कहा कि जब विधायक महेश गुप्ता उनके पास आते हैं तो कहते हैं कि सीवर लाइन के लिए रुपया चाहिए। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह आते हैं तो हर घर जल योजना लागू करने के लिए कहते हैं। विधायक हरीश शाक्य आते हैं तो वह भी जनता के लिए योजना लेकर आते हैं। हमें भी अच्छा लगता है कि वे क्षेत्र के विकास की बात सोचते हैं।

प्रत्याशियों का लिया नाम, वार्डों में भी जिताने की अपील
मुख्यमंत्री ने जिले की सातों नगर पालिका तथा 14 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के नाम लेकर लोगों को उनका परिचय कराया। जनता से हाथ उठवाकर सवाल किया कि क्या उन्हें जिताकर भेजेंगे क्या तो जनता ने भी हाथ उठाकर सहमति जताई। यह भी कहा कि अध्यक्षों की ताकत और तब मजबूत होगी जब उनके साथ सभासदों को भी जिताएं।


ये रहे मौजूद
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद संघमित्रा मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला चुनाव संयोजक आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे। बदायूं सीट से भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed