इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल में शिक्षक ही बने हैं रोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन भले ही बेसिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा दिलाना चाहता हो किंतु शिक्षक की उसमें बहुत बड़ी बाधा बने हुए हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ अंग्रेजी मीडिएम के लिए पायलट प्रोजेक्ट केरूप में चयनित किए गए एक स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को भगा दिया गया। चूंकि उस वक्त शासन का कोई आदेश नहीं आया था इसलिए विभाग भी खामोश रहा लेकिन अब आदेश मिलते ही विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि जिन स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम स्कूल को चयनित किया गया है उनमें तैनात पूरे स्टाफ को दूसरे स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा। इस बारे में शासन से प्राप्त आदेश की प्रति भी रिसीव करा दी गई है।
प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बेसिक शिक्षा विभाग भी कान्वेंट स्कूलों से मुकाबले को हर तरह का फंडा अपना रहा है। सीबीएसई पैटर्न को अपनाते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने इस साल से ही स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई शुरु कराने पर ध्यान दिया। पायलट प्रोजेक्ट केतौर पर शहर से लगे विकास क्षेत्र जगत के नवादा प्राइमरी औैर विकास क्षेत्र दहगवां के जरीफनगर प्राइमरी स्कूल को इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए चयनित किया गया। पालयट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित इन स्कूलों में इस समय कार्यरत स्टाफ को दूसरे स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा। इस बारे में शासन का आदेश आ गया है। सूत्रों ने बताया कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों को चयनित शिक्षक जब इन स्कूलों में ज्वाइन करने गए थे तब उन्हें भगा दिया गया था। उस समय तक शासन की गाइड लाइन नहीं मिली थी अब आदेश आ गया है तो विभाग ने भी इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी। जहां इसी सत्र से स्कूलों में बच्चों को इंग्लिश मीडियम से शिक्षा दी जाएगी। दोनों स्कूलों के स्टाफ को शासन का पत्र रिसीव करा दिया गया है। पत्र मिलने के बाद से स्टाफ में खलबली मची है। वह मनचाहे स्कूल में तैनाती कराने के प्रयास में जुट गए हैं।
शासन का आदेश आ गया है। इन स्कूलों के स्टाफ को दूसरे स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा। नवादा के स्कूल में आदेश की प्रति रिसीव करा दी गई है। शिक्षक ों से आज तक पदस्थापना कराने को स्कूलों के विकल्प मांगे गए थे। सोमनाथ विश्वकर्मा, प्रभारी बीएसए