फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Encounter with gang stealing transformer goods, four arrested

Budaun News: ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, चार गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 15 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Encounter with gang stealing transformer goods, four arrested
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर का सामान और तेल चोरी करने वाला गिरोह बरेली-रामपुर का निकला। शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश पकड़े गए। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, एक हेड कांस्टेबल के भी गोली लगी है। मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों से ट्रांसफॉर्मर का सामान, चाकू-तमंचा और दो बोलेरो कार बरामद हुईं हैं। सभी बदमाश बोलेरो में सवार होकर आते थे और ट्रांसफॉर्मर काटकर उसका सामान चोरी करके ले जाते थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के मुताबिक शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बिसौली-इस्लामनगर रोड पर वनखंडीनाथ मंदिर के नजदीक एक सफेद रंग की बोलेरो खड़ी है। उसमें कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। उनकी बोलेरो में ट्रांसफॉर्मर का सामान रखा हुआ है। इस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर उर्फ नटियाखेड़ा निवासी दिलशाद, शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी सलीम और बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव दस्तमपुर निवासी अली शेर उर्फ छोटे बताया। उन्होंने बताया कि उनकी एक टीम दूसरी बोलेरो से आ रही है। वह ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करेगी। तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने दूसरी टीम की घेराबंदी शुरू कर दी। रात करीब एक बजे बोलेरो बिसौली रोड की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे आगे से रोकने की कोशिश की लेकिन उसके चालक ने बोलेरो हेमपुर गांव की ओर मोड़ दी और मक्का के खेत में घुसा दी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन बोलेरो में सवार तीन बदमाश उससे उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इसमें हेड कांस्टेबल निर्भय सिंह के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी फायरिंग में बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव दस्तमपुर निवासी आबिद बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो बदमाश मौके से भाग गए। भागने वालों में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर निवासी छोटे खान रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमनगर उर्फ टटियाखेड़ा निवासी असलम शामिल है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने दो बोलेरो, ट्रांसफॉर्मर की 95 प्लेट, 85 लीटर तेल, एक रस्सा, तीन तमंचे, छह कारतूस, पांच खोखा कारतूस, एक चाकू और 435 रुपये समेत काफी उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आबिद का प्राथमिक उपचार कराया। बाद में सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ऐसे करते थे ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी
- पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह अपने साथ एक लोहे की जंजीर भी रखते हैं। अगर आपूर्ति सुचारू होती है तो वह जंजीर को लाइन पर फेंक देते थे, जिससे बिजली चली जाती थी। उसके बाद वह फटाफट ट्रांसफॉर्मर के तार अलग कर देते थे। उसे नीचे गिराकर छेनी हथौड़ी से काटकर उसका कीमती सामान निकाल लेते थे। फिर वह उसका सामान बेच देते थे। वह अब तक वजीरगंज, बिसौली, शाहबाद, आंवला और बरेली के कई इलाकों से ट्रांसफाॅर्मर का सामान चोरी कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इस्लामनगर क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश पकड़े गए हैं। यह बरेली और रामपुर जिले के रहने वाले हैं। दो बदमाश भागने में सफल रहे। एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। यह गिरोह बनाकर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी करते थे। इनके पास से दो बोलेरो और ट्रांसफाॅर्मर का सामान समेत काफी चीजें बरामद हुई हैं।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article