फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity supply in disruption creates problem for consumers

भीषण गर्मी में खूब रुला रही है बिजली

Thu, 14 Sep 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Thu, 14 Sep 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply in disruption creates problem for consumers
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान है। बृहस्पतिवार को दिन में एक घंटे भी बिजली नहीं रुकी। जिले में सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हुआ बिजली का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना रात में आठ और दिन में सात घंटे की कटौती हो रही है। इससे लोगों की रात और दिन का चैन छिन गया है। उमस भरी गर्मी में लोग तड़प रहे हैं और अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपूर्ति में सुधार के लिए सार्थक प्रयास नहीं कर रहे। लोगों का कहना है कि दिन तो किसी तरह कट जाता है, लेकिन रात इधर उधर टहलकर गुजारनी पड़ती है। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। शहर में बुधवार और गुरुवार को हालात और भयावह हो गए। सुबह से लेकर रात तक बिजली की काफी कटौती हुई। बिजली आती और झलक दिखाकर पांच मिनट बाद ही चली जाती। देहात में तो हालात और भी बदतर हो गए हैं। अधिकतर इलाकों में दिन में तीन घंटे बिजली आपूर्ति होने से हालात भयावह होते चले जा रहे हैं। गांव वाले बिजली विभाग के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर की जनता प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिना कर सरकार के दावों की पोल खोलते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों को कोस रही है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed