{"_id":"59b149ff4f1c1bee7f8b4b2d","slug":"electricity-supply-creates-problem-for-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बुरा हाल, जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बुरा हाल, जनता बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर हो या देहात समूचे जिले में बिजली का बुरा हाल है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी कुछ तय नहीं है। शाम होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है। दिन में गायब रहती है सो अलग। 24 में देखें तो 15-16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बुधवार रात नौ बजे गायब हुई बिजली रात में एक बजे आई। गर्मी और ऊपर से बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। मगर यूपी में सरकार बनने के बाद भाजपा के सारे दावे हवाई साबित हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी शहर में 24 और देहात में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रहे हैं। मगर हकीकत इससे कहीं दूर है। छात्र, व्यापारी, महिलाएं गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं। बिजली उपकेंद्रों पर आए दिन हंगामा, प्रदर्शन भी होता रहता है, लेकिन बिजली अफसरों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बुधवार शाम जहां तीन घंटे बिजली की कटौती की गई। वहीं गुरुवार दोपहर में बिजली गायब रही। अधिशासी अभियंता प्रथम अतुल अग्रवाल ने बताया कि इमरजेंसी रोस्टिरिंग से कटौती कब हो जाए, इसका कोई टाइमटेबल फिक्स नहीं है। स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही।