{"_id":"65d7a2b92bc4cf230e0b3f08","slug":"electricity-of-the-district-hospital-failed-for-two-hours-x-ray-and-ultrasound-could-not-be-done-badaun-news-c-123-1-sbly1018-113929-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, नहीं हो सके एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, नहीं हो सके एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट लेने को लाइन में लगकर इंतजार करते मरीज और तीमारदार। संवाद
परेशान होते रहे मरीज, पैथालॉजी से जांच रिपोर्ट लेने के लिए लगी रही लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की बिजली गुल होने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी जांच सेवाएं ठप हो गईं। पैथालॉजी में मरीजों की जांच रिपोर्ट भी फंस गई। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई तब सेवाएं बहाल हुईं।
जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलग लाइन है। अस्पताल परिसर में ही बिजली उपकेंद्र भी है। इसके बाद भी अक्सर समस्या बनी रहती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी जांच भी रुक गईं। पुरानी जांचों की रिपोर्ट भी अटक गईं। दो घंटे इंतजार के बाद मरीजों को जांच रिपाेर्ट मिल सकीं।
इस दौरान अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पैथालॉजी विभाग में मरीजों की लाइन लगी रही। काफी मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बिजली ठप होने से यहां अक्सर मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जनरेटर से जारी रखीं सीटी स्कैन सेवाएं
जिला अस्पताल में बिजली ठप होने के बाद सीटी स्कैन विभाग में भी मरीजों और तीमारदाराें की लाइन लग गई। हालांकि, यहां व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जनरेटर का सहारा लिया गया। हालांकि जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति के लिए तीन जनरेटर हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इन्हें नहीं चलाता है।
-- -- -- -- -- -- -
बृहस्पतिवार को फाल्ट होने से कुछ देर के लिए समस्या रही थी। इससे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी सेवाएं प्रभावित हुईं। बाद में फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस