{"_id":"65e37c10df552f10d40e1534","slug":"electricity-failure-in-chaube-locality-for-four-days-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114513-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चौबे मोहल्ले में चार दिन से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चौबे मोहल्ले में चार दिन से बिजली गुल
विज्ञापन
बदायूं। चौबे मोहल्ले में पिछले चार दिन से बिजली गुल है। तब से कर्मचारी लगातार मोहल्ले में फाल्ट ढूंढने आ रहे हैं। उन्होंने एक गड्ढा भी खोदकर डाल दिया है, लेकिन फाल्ट सुधर नहीं पाया है। इससे मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। उन्हें पेयजल की दिक्कत बढ़ गई हैं।
चौबे मोहल्ले में चार दिन पहले अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आ गया था। इस पर मोहल्ले वालों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। दूसरे दिन कुछ कर्मचारी मोहल्ले में पहुंचे और सड़क पर एक गड्ढा खोदकर डाल दिया। फाल्ट ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन कर्मचारियों को फाल्ट नहीं मिला। इससे मोहल्ले वालों की दिक्कत बढ़ गई। खासकर पेयजल की दिक्कत है। मोहल्ले वालों ने बिजली ठीक कराने की मांग की है।
इधर, सोमवार को बारिश की वजह से भी जिले के कई इलाकों में बिजली गुल रही। शहर और आसपास इलाके में रात करीब 11 बजे से बिजली नहीं आई और सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति मिली। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
आज दो घंटे बाधित रहेगी 10 उपकेंद्रों की बिजली
बदायूं। रविवार को जिले में दस उपकेंद्रों की बिजली दो घंटे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक 10 एमवीए, न्यू नवादा, पनबड़िया, मीरा जी की चौकी, ढाक वाली ज्यारत, दातागंज ग्रामीण, बिनावर, करौलिया, कचहरी और जिला अस्पताल की बिजली बाधित रहेगी। संवाद