{"_id":"6654dd2cc2d44d2e740755b4","slug":"electricity-failed-due-to-fault-three-lakh-people-sweated-badaun-news-c-123-1-sbly1018-119469-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फॉल्ट से फेल हुई बिजली, तीन लाख लोगों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फॉल्ट से फेल हुई बिजली, तीन लाख लोगों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
बदायूं/दातागंज। आंबेडकर छात्रावास फीडर पर लो वोल्टेज से पंखे नहीं चले। विद्यार्थियों के कपड़े पसीने में भीग गए। ओवरलोड के चलते दातागंज तहसील क्षेत्र के फीडरों पर अलग-अलग समय में बिजली आपूर्ति फेल हुई। नतीजतन तीन लाख लोगों को पसीना बहाना पड़ा।
पनवड़िया विद्युत उपकेंद्र का लोटनपुरा फीडर ओवरलोड रहा। सोमवार शाम छह बजे अचानक फ्यूज उड़ गया। कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सात बजे के बाद बिजली मिली। इस दौरान करीब एक हजार लोगों का हाल बेहाल रहा।
आंबेडकर छात्रावास फीडर पर ओवरलोड के चलते दिन भर वोल्टेज में उतार चढ़ाव रहा। वोल्टेज कम हुए तो पंखे नहीं चल पा रह थे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम करीब आठ बजे मोहल्ले के लोग एकत्र होकर बिजली घर पहुंच गए। समस्या से अवगत कराया। करीब चार घंटे तक दो हजार लोग जूझते रहे। फॉल्ट के चलते न्यू आदर्श नगर फीडर पर शाम सात बजे से नाै बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। शिकायत के बाद कर्मचारी पहुंचे और फाल्ट को ठीक किया तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब एक हजार लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन
दातागंज के सब स्टेशन ओवरलोड हैं। सोमवार को दिन में दो बजे से शाम को साढ़े आठ बजे तक आधे कस्बे की आपूर्ति फेल रही। करीब सात हजार लोगों को पसीना बहाना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिली। इससे करीब चार लाख लोग परेशान हुए।
कछला में रविवार रात गुल रही बिजली, दस हजार लोग रहे प्रभावित
कछला। नगर में रविवार रात भर बिजली गुल रही। भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग रात भर सो नहीं सके। बिजली पिछले 20 दिनों से अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। नगर के लिए 18 घंटे का शेड्यूल है। जिसमें बमुश्किल 4-6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। संवाद
उझानी में फॉल्ट से तीन घंटे ठप रही बिजली, 20 हजार लोग रहे परेशान
उझानी। बिजली सप्लाई व्यवस्था पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे कर्मचारियों को केबल ने परेशानी में डाल दिया। ठेके पर चल रहे उपकेंद्र परिसर में लाइन बिछाने के काम के दौरान रविवार अपराह्न में केबल कट गई। इसके बाद कस्बे के तीन फीडरों में एक की सप्लाई बाधित हो गई। यह फीडर स्टेशन रोड और मिल कंपाउंड इलाके से जुड़ा है।
रात में करीब नौ बजे सप्लाई फिर से शुरू हुई तो आधा घंटे बाद ही वोल्टेज काफी डाउन हो गए। कूलर छोड़िए, पंखों की भी रफ्तार चपेट में आ गई। स्टेशन रोड के दुकानदारों समेत मिल कंपाउंड के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जेई अमित किशोर ने बताया कि केबल बदलवाने में ही तीन घंटे लग गए थे। इसके अलावा ओवरलोड के वजह से सोमवार पूरे दिन में रुक-रुक कर तीन घंटे की कटौती हुई। इसके अलावा सोमवार अपराह्न उपकेंद्र परिसर में ट्रांसफार्मर से जुड़े तार में फाल्ट की वजह से 3 घंटे का ब्रेकडाउन लिया गया। इसके चलते करीब 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए शाम करीब सात बजे बिजली व्यवस्था सुचारू हो पाई है। संवाद
बिनावर इलाके में आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली
बिनावर। थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बिनावर उपकेंद्र के जेई सतीश ने बताया कि सुबह आठ बजे से गंगा एक्सप्रेस-वे पर केबल बदलने का काम चलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे केबल पड़ी हुई है। उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। नवादा से आने वाली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद
चोर काट ले गए लाइन, कस्बा समेत दस गांवों की 13 घंटे ठप रही
फैजगंज बेहटा। कस्बा के वार्ड नंबर 11 में चोरों ने रविवार को रात 11 बजे बिजली लाइन का तार काट लिया। तार को चोर बोरी में भरकर ले गए, जिससे कस्बे समेत 10 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सिसरका, खेड़ादास, सुरैनी पापड़ी, पिपरिया, सैदसराय, गंगापुर सराय, जखौरा, खजुरिया, दासपुर, धन्यावली पाठकपुर, गुजरेला गांव की आपूर्ति ठप हो गई और दोपहर 12 बजे आपूर्ति आई। संवाद