{"_id":"951740dee93d36c59dfb0f831be1246d","slug":"electricity-department-will-take-action-against-the-consumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कटेगी बिजली बकाएदाराों की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कटेगी बिजली बकाएदाराों की आरसी
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
देनदारी वसूलने को बिजली विभाग सक्रिय, नोटिस के बाद आरसी की तैयारी
482 कनेक्शन धारकों पर है 1.58 करोड़ बकाया, काटे गए कनेक्शन
इस संबंध में एसडीओ सदर छैल बिहारी ने अपने अधीनस्थों को इस संबंध में बैठक कर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यहां बता दें कि शहर के 482 बिजली उपभोक्ताओं पर एक करोड़, 58 लाख, 80 हजार रुपये बकाया हैं। चेतावनी अभियान में कनेक्शन काटने की कार्रवाइयां हुईं तो 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा किया जाना संज्ञान में लिया। अभी भी बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं पर बकाया है। एसडीओ ने इस संबंध में 29 बड़े उपभोक्ताओं को सेक्शन फ्री नोटिस जारी करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी उपभोक्ता बकाया राशि जमा नहीं करते हैं तो अगली कार्रवाई आरसी जारी किए जाने की होगी।
एसडीओ ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम को दो महीने में काटे गए कनेक्शन की निगरानी को लगाया है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर टीम उन कनेक्शनों की निगरानी करेगी, जिनके कनेक्शन बकाया में काटे गए हैं। अगर, कोई कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।