फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity department employees assaulted, supply stalled, sitting on dharna

बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट, सप्लाई ठप, धरने पर बैठे

Fri, 23 Jul 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees assaulted, supply stalled, sitting on dharna
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कालूपुर में पोल उठाने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों से मारपीट हो गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के कर्मचारी दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कस्बे की सप्लाई भी ठप कर दी। करीब तीन घंटे तक सप्लाई ठप रही। उसके बाद दोनों पक्षों में फैसला हो गया। तब कहीं सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली विभाग के दो संविदा कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कालूपुर गांव में पोल उठाने पहुंचे थे। इसके सूचना पर कालूपुर के ग्राम प्रधान जुगेंद्र सिंह और गांव के कई लोग पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों पर बिजली के पोल चोरी करके बेचने का आरोप लगाते हुए पोल नहीं उठने दिए। इससे दोनों पक्षों में गालीगलौज हो गई। इसके बाद कर्मचारी बिना पोल उठाये वापस लौट गए। उन्होंने प्रधान और ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो दोनों कर्मचारी अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार को दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सप्लाई भी बंद कर दी। करीब तीन घंटे तक उनका धरना प्रदर्शन चलता रहा। इसकी सूचना पर जेई मुकेश कुमार और एसडीओ मौके पर पहुंच गए। बाद में ग्राम प्रधान और गांव से तमाम लोग आ गए। जब दोनों पक्षों के बीच बैठकर बातचीत हुई तो मामला शांत हो गया। उनके बीच फैसला हो गया। उसके बाद सप्लाई शुरू करके धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालूपुर गांव में सौभाग्य योजना के तहत पोल आए थे। इनमें दो पोल बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहले ही बेच दिए। हमारे पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें एक कर्मचारी खुद तीन हजार रुपये में पोल बेच रहा है लेकिन वह कह रहा है कि ट्रैक्टर लेकर आना होगा। हमने इस संबंध में शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। - जुगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कालूपुर

दो कर्मचारी बुधवार को कालूपुर गांव पोल उठाने पहुंचे थे। उन्होंने प्रधान और ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाया। कर्मचारी भी उसी गांव के हैं। इससे उनके बीच फैसला हो गया है। रही पोल बेचने की बात तो इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। - मुकेश कुमार, जेई बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed