फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

खाली करने होंगे बिजली पोल, पावर कॉरपोरेशन का नोटिस

Sat, 23 Jul 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity
बिजली के खंभों पर तारों का मकड़जाल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बिना पावर कॉरपोरेशन के अनुमति के केबल ऑपरेटर या अन्य सर्विस प्रोवाइडर बिजली के पोल और खंभों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। पावर कॉरपोरेशन विद्युत वितरण खंड प्रथम ने इस संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए ऐसा करने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जारी नोटिस में कहा गया है कि बिजली के पोल पर अन्य लाइनों के कारण भार बढ़ जाता है। इन तारों पर अक्सर बंदर झूलते हैं और कई बार हादसे हो जाते हैं। ऐसे में जान-माल का खतरा बना रहता है। इस कारण अक्सर बिजली सप्लाई भी ठप हो जाती है। उपभोक्ताओं के घरों में भी इन तारों के जरिये करंट फैलने का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर बिजली के खंभों का इस्तेमाल पशुओं को बांधने के लिए किया जा रहा है। शहर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में पास ठेला-खोमचा लग रहे हैं। इनसे भी खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में यह खतरा और भी बढ़ जाता है। शहर में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन के पैनलों के पास भी लोग जमीन का इस्तेमाल फड़ आदि लगाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि अगर खंभों, पोल और पैनल के पास किसी प्रकार का हादसा होता है तो इसके लिए सर्विस प्रोवाइडर और केबल ऑपरेटर जिम्मेदार होंगे। सभी केबल ऑपरेटर और सर्विस प्रोवाइडर को एक सप्ताह के भीतर पोल और खंभे खाली करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बल पूर्वक हटाए जाएंगे तार, वसूल किया जाएगा खर्चा
विद्युत वितरण खंड प्रथम की ओर से जारी नोटिस में निजी तौर पर बिजली के पोल और खंभों पर तार लगाने वालों के साथ पैनलों और ट्रांसफार्मरों के आस-पास कब्जा करने वालों को चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अगर वे खुद ही तार या ट्रांसफार्मरों, पैनलों के पास से कब्जा नहीं हटाते तो बल पूर्वक कब्जा हटवा दिया जाएगा। इसके बदले खर्चा भी वसूल किया जाएगा।

----------
शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां बिजली पोल और खंभों पर बिजली से ज्यादा अन्य तार हैं। इनसे कारण का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों के आस-पास भी ठेला-खोमचा चल रहे हैं। खंभों पर बिना अनुमति तार डालने और ट्रांसफार्मरों के आस-पास कब्जा करने वाले अगर नोटिस का पालन नहीं करते तो बल पूर्वक कार्रवाई करने के साथ खर्चा भी वसूला जाएगा।
-नीरज गोवाड़ी, एसडीओ पनबड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed