{"_id":"62965b428f229d12bb2c5b06","slug":"electricity-badaun-news-bly486757724","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटे दस बिजली पोल अब तक ठीक नहीं, 14 गांवों की सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटे दस बिजली पोल अब तक ठीक नहीं, 14 गांवों की सप्लाई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। तीन दिन पहले आई आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए बिजली के दस पोल अब तक ठीक नहीं हो सके हैं। ऐसे में कुंवरगांव क्षेत्र के करीब 14 गांवों की बिजली सप्लाई ठप है। ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर पोल ठीक कराकर बिजली सप्लाई चालू कराने की मांग की।
कुंवरगांव के ललेई, कासिमपुर, कुआडांडा, आलमपुर, इनायतगंज, करौतिया, पड़ौलिया, लाही, नाधे गौटिया समेत करीब 14 गांवों के लिए बिजली सप्लाई के लिए लाइन नवादा बिजली उपकेंद्र से जाती है। तीन दिन पहले आई आंधी से लाइन के दस पोल क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन भी टूट गई, इससे इन गांवों में सप्लाई ठप हो गई। गांव के लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर शिकायत भी की। मंगलवार को तीसरे दिन भी बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी। बिजली न मिलने के कारण इन गांवों में नलकूप भी ठप हें। इससे मेंथा की फसल सूखने के कगार पर है। मंगलवार को संजीव, अनुपम सागर, राम किशोर, लाला राम, दिनेश, सुमित आदि ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर बिजली सप्लाई चालू कराने की मांग की। इस संबंध में बात करने पर जेई मोबिन ने बताया कि काम चल रहा है। सप्लाई जल्द चालू करा दी जाएगी। संवाद