फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

बिजली कटौती से नाराज किसानों ने हैदलपुर विद्युत उपकेंद्र घेरा

Thu, 28 Apr 2022 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity
बिल्सी। बिजली की समस्या से परेशान दर्जन भर गांवों के किसानों ने हैदलपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। किसानों का आक्रोश देखकर यहां मौजूद कर्मचारी भाग खड़े हुए। बाद में सूचना पर पहुंचे एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने यहां पहुंचकर नाराज किसानों को तीन दिन में बिजली सुधार का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्र का कोई भी इलाका बिजली कटौती से अछूता नहीं रह गया है। इससे आक्रोशित क्षेत्र के गांव निजामपुर, उलैया, ओया, जिनौरा, खुलैट, रिसौली, बेहटाजवी समेत दर्जनभर गांवों के किसानों ने हैदलपुर पर स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र को घेर लिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली की सप्लाई बुरी तरहे से बाधित चल रही है, जिसकी वजह से उनकी खेतों में खड़ी शिवालिक, मक्का आदि की फसल सूख रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आक्रोश एवं हंगामा बढ़ता देख यहां तैनात कर्मचारी भाग गए। प्रकरण की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रवर्धन शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसानों को तीन दिन में बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर वे शांत हुए और घरों को लौट गए।
विज्ञापन

ट्रिपिंग से परेशान बिल्सी के लोग, विधायक ने ऊर्जा मंत्री से बात की
बदायूं। एक ओर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी शहर में चौबीस और देहात में 18 घंटे बिजली सप्लाई का दावा कर रहे हैं, दूसरी ओर सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक ही ऊर्जा मंत्री से बिजली कटौती और ट्रिपिंग की शिकायत कर रहे हैं। दरअसल, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बुधवार को ऊर्जा मंत्री वीके शर्मा से बिजली कटौती के साथ लगातार हो रही ट्रिपिंग की शिकायत करते हुए सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या काफी पुरानी है। अक्सर यहां विरोध प्रदर्शन भी होते हैं। नागरझूना, बितरोई, कुरऊ, उझानी, मुजरिया और सहसवान फीडरों से जुड़े इलाकों में सबसे ज्यादा समस्या है। ट्रिपिंग के कारण यहां आठ-दस घंटे की बिजली मिल पा रही है। विधायक हरीश शाक्य ने कटौती के कारण हो रही लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री से बुधवार को कॉल कर बात की। इसके साथ ही उन्होंने नागरझूना, बितरोई, कुरऊ, उझानी, मुजरिया और सहसवान फीडरों से निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। यह भी कहा है कि लगातार हो रही कटौती के कारण आमजन के साथ किसानों को भी काफी समस्या हो रही है। बिजली कटौती और ट्रिपिंग के संबंध में क्षेत्र के लोगों की उनके पास लगातार शिकायतें आ रही हैं। ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर उन्होंने जनहित में समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed