फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electrician dies after falling from third floor in Government Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीसरी मंजिल से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत

Mon, 04 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies after falling from third floor in Government Medical College
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार को तीसरी मंजिल से गिरकर इलेक्ट्रीशियन संजीव कश्यप की मौत हो गई। संजीव कॉलेज में फायर अलार्म लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नौशेरा निवासी संजीव कश्यप (38) पुत्र दर्शनलाल इलेक्ट्रीशियन थे। वह बिजली फिटिंग से लेकर बिल्डिंग में फायर अलार्म लगाने का काम करते थे। बताते हैं कि रविवार दोपहर संजीव कश्यप नजदीक में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिक्षण संस्थान की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर फायर अलार्म लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर गांव से तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शेखूपुर चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार भी पुलिस बल के साथ गए।
विज्ञापन

परिवारवालों का आरोप है कि तीसरी मंजिल पर काम कराने के दौरान उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी। इसमें ठेकेदार की लापरवाही मानी जा रही है। संजीव कश्यप के परिवारवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कश्यप पर निर्भर था परिवार
संजीव कश्यप अपने घर के अकेले कमाने वाले थे। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर उनकी बूढ़ी मां श्यामवती, एक दिव्यांग भाई और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी की भी कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका पूरा परिवार संजीव पर ही निर्भर था। उनकी मौत से परिवार टूट गया है। अब घर में कमाने वाला नहीं रहा है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। - सिद्धार्थ वर्मा, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed