फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electric shock cows death

कल्यान नगर मेें करंट लगने से गाय की मौत, राहगीरों को लगे झटके

Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Electric shock cows death
केबल जंक्शन बॉक्स से सड़क पर फैला करंट
विज्ञापन

बदायूं। अंडरग्राउंड केबल के जंक्शन बॉक्स से सड़क पर करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई लोगों को तेज झटके भी लगे, गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए।
मानक के विपरीत पड़ी अंडर ग्राउंड केबल बरसात के दिनों में जानलेवा हो जाती है। सब जानकारी होने के बाद भी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह हैं इन अंडर ग्राउंड केबल की वजह से कई पशुु-पक्षी, जानवर से लेकर आदमी तक अपनी जान गवां चुके हैं। गुरुवार शाम को भी कल्यान नगर मोहल्ले में कुछ जगहों पर सड़क पर हल्का जलभराव हो गया है। एक दो जगह ऐसी थी। जहां पर केबल जंक्शन बॉक्स लगे थे। बारिश बंद होने के बाद में लोगों की चहल पहल शुरू हुई। वहीं बारिश बंद होने के बाद में बिजली भी आ गई। ऐसे एक गाय केबल जंक्शन बॉक्स के पास सड़क पर भरे पानी में होकर निकली, और पानी में फैले करंट की चपेट में आ गई। इस दौरान गाय को बचाने आए लोगों को भी तेज झटका लगा।
विज्ञापन

कल्यान नगर में कर्मचारी को भेजकर कमियां दूर कराई जाएंगी। कंपनी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाएगा। अंडर ग्राउंड केबल वाले मामले में अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed