{"_id":"62ab7e818b5453207b75187c","slug":"electrcity-badaun-news-bly4884979135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट, पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट, पांच घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल ठीक करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अंडरग्राउंड केबल बारिश से पहले ही फिर बड़ी समस्या बनने लगी है। हर वर्ष बारिश के मौसम में बेजुबानों और लोगों की जान लेने वाली अंडरग्राउंड केबल इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लोगों को रुलाने का काम कर रही है। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के बीच अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट के कारण लगभग आधे शहर को करीब पांच घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। केबल में फाल्ट नवादा इलाके में एक कोल्ड स्टोर के पास हुआ था।
शहर में पहले से ही कई इलाकों में लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। अक्सर लोकल फाल्ट के कारण कई-कई घंटे बिजली कटौती होती है। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के बीच अंडरग्राउंड लाइन में आए फाल्ट के कारण शहर के शहवाजपुर, लोची नगला, कल्यान नगर, नई सराय, नई बस्ती, पटियाली सराय अंश, टिकटगंज, नवादा खेड़ा में करीब पांच घंटे तक बिजली ठप रही। दिन में करीब 11 बजे राम कोल्ड स्टोरेज के पास अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन के कंट्रोल रूम को दी, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब ही नहीं मिला।
कई बार तो जिम्मेदारों ने कॉल तक रिसीव नहीं की। बाद में करीब 12 बजे जब भीषण गर्मी में लगातार कटौती के कारण फोन घनघनाने लगे तो फाल्ट तलाश किया गया। अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट को तलाश करने में ही करीब एक दो घंटे लग गए। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन की अलग-अलग टीमें फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटीं। एसडीओ कोतवाली यश भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे। शाम को पांच बजे फाल्ट दुरुस्त करने के बाद सप्लाई चालू की गई, लेकिन इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
-
बारिश के दिनों में जान की दुश्मन बनती है अंडरग्राउंड केबल
करोड़ों की लागत से डाली गई अंडरग्राउंड बिजली केबल बारिश के दिनों में तो जान की दुश्मन बन जाती है। पिछले वर्ष भी केबल ने गणित प्रवक्ता व दरोगा के दिव्यांग बेटे की जान ले ली थी। कई बेजुबान भी अंडरग्राउंड केबल के पैनल और बॉक्स के आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गए। अब फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है। इससे पहले भीषण गर्मी के बीच अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने लगे हैं। यही फाल्ट बारिश के दौरान जल भराव के जान के दुश्मन भी बनेंगे।
-
शहर में राम कोल्ड स्टोर के पास अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हुआ था। इस कारण कुछ समय के लिए शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। समय रहते फाल्ट को दुरुस्त करने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई है।
-यश भारद्वाज, एसडीओ कोतवाली