{"_id":"57a89e554f1c1b2b12ee4430","slug":"election-year-the-public-get-the-party-s-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव करीब, जनता तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव करीब, जनता तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चुनाव करीब, जनता तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने आवास पर सुनीं समस्याएं
एसडीएम को निस्तारण कराने के दिए निर्देश
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकर सिंह यादव ने सोमवार को अपने आवास पर जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उनहोंने कहा कि समाजवादी सरकार ने प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कन्या विद्याधन योजना, लैपटॉप वितरण आदि योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया। अब चुनाव करीब है। कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।
यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश का जितना विकास कराया, उतना किसी मुख्यमंत्री ने अपने शासन काल में नहीं कराया। सड़क, शिक्षा, पानी, बिजली, चिकित्सा ओर परिवहन जैसी सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुचाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समाजवादी पेंशन योजना, समाजवादी स्वास्थ्य योजना ने सैकड़ों लोगो को जीवनदान दिया है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टीयां उल्टे सीधे आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम करना चाहती हैं। मगर जनता उनकी असलियत जान चुकी है। भाजपा और बसपा दोनों ही दल एक जैसै हैं। दोनो में कोई अंतर नहीं है।
इस मौके पर गांव पड़रिया की महिला सोमवती ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा धोवई के सर्वेश, तिगरा के प्रताप, विचौला के हरिशंकर, इब्राहिमपुर गढी के पप्पू ने भी अपनी समस्याएं बताईं। कुछ लोगों ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्रों पर दलाल सक्रिय हैं। गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा दिया जा रहा आहार नहीं मिल रहा है। उन्होंने एसडीएम हरिशंकर यादव से तत्काल उसके खिलाफ कार्यवाही करने निर्देश दिए। इस मौके पर नेमसिंह यादव, खलीक अहमद खां, चरन सिंह यादव, वासित अली, आकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।