फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

312 मतदान केंद्रों पर आज होगी पहली निर्णायक जंग

Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 27 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक इस्लामनगर में प्रधान पद के 496,  सदस्य पद के 904, दहगवां में प्रधान पद के 430 सदस्य के 1200 एवं सहसवान में प्रधान पद को 694, सदस्य पद को 1435  ग्राम प्रधान पद को कुल 1620 और सदस्य पद के लिए कुल 3539 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


किसी भी दशा में न बदले मतदान पत्र
बदायूं। डीएम ने मतदान कार्मिकों को हिदायत दी है कि मतपत्र बांटते समय विशेष ध्यान रखा जाए कि सदस्य ग्राम पंचायत पद के प्रत्याशियों के मतपत्र किसी भी दशा में बदलने नहीं चाहिए।
विज्ञापन


एसडीएम/आरओ न काटें चुनाव डयूटी
बदायूं। डीएम ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई गई चुनाव ड्यूटी से मुक्त करना एसडीएम, निर्वाचन अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में नहीं आता। इसलिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दिन किसी भी मतदान कार्मिक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त न किया जाए। यदि कोई कार्मिक ड्यूटी नहीं करना चाहता तो उसके स्थान पर आरक्षित कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर पोलिंग पार्टी को रवाना कर दिया जाए और ड्यूटी न करने वाले मतदान कार्मिक के विरूद्ध उसी समय एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


3024 पदों में 1543 सदस्य निर्विरोध
बदायूं। प्रथम चरण में होने वाले मतदान में सदस्य ग्राम पंचायत के 3024 पदों के सापेक्ष 1543 पदों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
ब्लाक इस्लामनगर में 449, दहगवां में 438 और सहसवान में 656 कुल 1543 सदस्य ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हो हुए हैं। ग्राम प्रधान सदस्य पद पर किसी भी ब्लाक में कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है।

मतदाताओं की स्थिति
ब्लाक इस्लामनगर में 1,02,115
दहगवां में 1,45,129
सहसवान में 1,49,372

मतदान केंद्रों की स्थिति
312 मतदान केंद्र
587 मतदेय स्थल

व्यवस्था में निर्वाचन क्षेत्र
छह जोन
40 सेक्टर

संवेदनशीलता
149 सामान्य श्रेणी
69 सेवदनशील
67 अति संवदेनशील
27 प्लस अति संवेदनशील

कैप्चरिंग करने वालों पर गोली मारने के आदेश
सहसवान।  सीओ उमेश यादव ने बताया कि प्रत्याशी के ऐजेंट अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगें। प्रत्याशी अपना बस्ता बूथ से 200 मीटर की दूरी पर ही डालेगें। फर्जी वोट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं को 17 विकल्पों में से एक पहचान का प्रमाण अपने साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बूथ कैप्चरिंग करने वालों के लिए शासन से गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं।


बिसौली में दलबल के साथ नामांकन कराने आए दावेदार
बिसौली। पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदारों ने दल-बल के साथ ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किए। जहां कुछ प्रत्याशी ट्रैक्टर-ट्रालियों से नमांकन कराने पहुंचे, तोकुछ चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ आए। ब्लाक बिसौली में 70 ग्राम पंचायतों के लिए 460 एवं 872 वार्डो के लिए 134 पर्चे दाखिल किए गए। आसफपुर ब्लॉक की 75 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पद के लिए 521 तथा 917 वार्डों के सदस्य पद को 419 पर्चे दाखिल किए गए। चूंकि प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक को ही अंदर प्रवेश की अनुमति थी, ऐसे मे दो सौ मीटर की दूरी पर ही समर्थकों को रोक दिया गया।  इस कारण तहसील रोड, गवां देवत रोड, आसफपुर रोड स्थित कृषि विभाग के खाली पड़े मैदान में दरी बिछाकर सर्मथकों की खातिर की गई। समर्थकों की इच्छाओं का पूरा ख्याल सम्मान किया गया। आचार संहिता की धज्जियां उडाई गईं। आसफपुर ब्लॉक मुख्यालय पर लक्ष्मीपुर एवं राजटकौली न्याय पंचायत के काउंटर पर एआरओ के द्वारा धीमी गति से नामांकन जमा कर पाने के कारण शाम छह बजे तक भीड़ लगी रही। मोहकमपुर के मोड तक हूजूम लगा रहा। इस दौरान एसडीएम गुलाब चंद्र ,सीओ राजवीर सिंह, कोतवाल कश्मीर सिंह, थाना फैजगंज बेहटा एसओ एके सिंह व्यवस्था संभाले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed