फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी, होगी वीडियोग्राफी

Wed, 09 Mar 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
election
मंडी में बने स्ट्रांग रूम का जायजा लेते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार को मंडी समिति में बनाए गए विधानसभावार मतगणना हॉल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था भी देखीं। कहा कि विजय जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखा जाए। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कोताही न होने पाए। डीएम दीपा रंजन ने कहा कि सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में एक आरओ रहेंगे। ईवीएम की काउंटिंग के लिए हर विधानसभा में 14 टेबल लगाई गई हैं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट के लिए एक अलग से टेबल लगाई गई है। किसी भी पार्टी व प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। वीडियोग्राफी में साक्ष्य मिले तो आयोग के स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। मतगणना के दिन इससे जुड़े लोगों को प्रवेश पास देखकर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे मतगणना कार्मिक
डीएम दीपा रंजन ने कहा कि मतगणना 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मंडी समिति में होगी। मतगणना को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। अधिकारियों, कार्मिकों, प्रत्याशियों व उनके एजेंट के आने के अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। मतगणना कार्मिक मुख्य द्वार गेट नंबर एक से वाहन सहित ड्यूटी कार्ड के साथ प्रवेश कर सकेंगे। अधिकारी भी इसी गेट से ही प्रवेश करेंगे।

विधानसभा क्षेत्र बिसौली, सहसवान, बिल्सी व बदायूं के प्रत्याशी, मतगणना एजेंट मंडी समिति के गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे। उनके वाहन की पार्किंग मंडी के सामने खेत में होगी। विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर व दातागंज के प्रत्याशी, मतगणना एजेंट अनेजा ग्राउंड से प्रवेश करेंगे। उनके वाहन की पार्किंग भी अनेजा ग्राउंड में ही होगी। गेट नंबर दो से ही पत्रकार मीडिया सेंटर के लिए प्रवेश कर सकेंगे। बिना परिचय पत्र के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सके गा। कोई भी प्रत्याशी, मतगणना एजेंट मतगणना परिसर में ज्वलनशीन पदार्थ, मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed