फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

युवा बोले- जो कराएगा विकास उसको देंगे वोट

Fri, 04 Feb 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
election
बदायूं। विधानसभा चुनाव में नए वोटरों ने ऐसे उम्मीदवार को वोट देने का मन बनाया है जो बेरोजगारी को दूर करने का प्रयास करे। उच्च शिक्षा संस्थानों को खुलवाए ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों की दौड़ न लगानी पड़े। साथ ही बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास कराए।
विज्ञापन

-
पहली बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरा वोट ऐसे जनप्रतिनिधि को जाएगा जो स्वच्छ छवि का हो। बेरोजगारी दूर करे। आज के नेता एक दूसरे की आलोचना करने में ही समय गंवा देते हैं। क्षेत्र का विकास करते हुए बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने वाले नेता को ही हम वोट देंगे।
विज्ञापन

- जुबैर
-
जाति धर्म से ऊपर उठकर युवाओं की बात करने वाले योग्य जनप्रतिनिधि को चुनना मेरी प्राथमिकता होगी। जो सभी को एक साथ लेकर चल सके। बिना किसी पक्षपात के क्षेत्र का विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की लड़ाई में अपना सहयोग दे। हम उसी को अपना वोट देंगे ताकि वह विकास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सौरभ पाठक
-
चुनाव आते ही हर राजनीतिक दल युवाओं को तरह-तरह से रिझाने का काम करते हैं। जरूरी है कि बेहतर लोकतंत्र के लिए शिक्षित युवा लालच के बजाय राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग करें। इससे समाज को आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

-अमन रस्तोगी
-
विधानसभा चुनाव मेरे लिए खास है क्योंकि मैं पहली बार वोट करने के लिए जाऊंगा। यह मत उसके पक्ष में जाएगा जो विकास के साथ उच्च शिक्षण संस्थान खुलवाने का भरोसा देगा। इससे समाज में शिक्षित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकेगी।
- मनोज कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed