{"_id":"61fa89828a03954e513e6f71","slug":"election-badaun-news-bly474246836","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विधानसभा में पांच पिंक बूथ बने, महिला कर्मियों की रहेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विधानसभा में पांच पिंक बूथ बने, महिला कर्मियों की रहेगी तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। यहां सिर्फ महिला कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच बूथों का चयन किया गया है। इन बूथों को सजाकर आकर्षक बनाया जाएगा।
जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं जहां 14 फरवरी को मतदान होना है। पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में जिले में 53.76 फीसदी ही मतदान हुआ था। इसको बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इस बार जिले में सभी छह विधानसभा क्षेत्र में 23 लाख 85 हजार 897 लोग अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग 14 फरवरी को करेंगे। शत-प्रतिशत वोटिंग कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। यहां तक कि इस बार प्रत्येक विधानसभा में पांच-पांच पिंक बूथों को बनाया गया है। यहां पर केवल महिला कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही इन बूथों को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इन बूथों पर शत-प्रतिशत लोगों से मतदान कराया जा सके।
-----------------
ये बनाए हैं पिंक बूथ स्थल
-बदायूं विधानसभा-नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल बिनावर।
-बिसौली विधानसभा-देवकी देवी सरस्वती शिशु मंदिर बिसौली, सैदपुर जूनियर हाईस्कूल,त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर, जनता इंटर कॉलेज मुड़िया, मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली।
विज्ञापन
-सहसवान विधानसभा-पन्ना लाल इंटर कॉलेज के दो मतदेय स्थल, प्रमोद इंटर कॉलेज तीन मतदेय स्थल
-बिल्सी-जैन इंटर कॉलेज के दो, देव नागरी इंटर कॉलेज उझानी के तीन मतदेय स्थल
-शेखूपुर विधानसभा-मुन्नालाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज बदायूं, जूनियर हाईस्कूल शेखूपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बिलहरी, प्राथमिक विद्यालय ककोड़ा।
-दातागंज विधानसभा-प्राथमिक विद्यालय नया भवन पापड़ हमजापुर में दो और राजकीय पॉलिटेक्निक अलापुर में तीन मतदेय स्थल का चयन किया गया है। संवाद