फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

चुनावी रण में रहेंगे कितने योद्धा आज होगा तय

Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
election
बदायूं। विधानसभा चुनाव 2022 का सही मायने में आगाज सोमवार से हो जाएगा। अब तक चली चुनावी प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था। कुल 103 नामांकन पत्रों में से 78 सही पाए गए हैं। वहीं 31 जनवरी को नामांकन पत्रों को वापस लेने का दिन है। देर शाम तक यह तय हो जाएगा कि 14 फरवरी को होने वाले सियासी रण में कितने योद्धा सीधे तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन

बदायूं में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में 21 से 28 जनवरी तक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चली। इसमें कुल 103 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 29 जनवरी को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। इसमें 78 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। जबकि 25 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अधूरे होने पर उन्हें निरस्त किया गया था। आम आदमी पार्टी के शहर व बिसौली के प्रत्याशी तक नामांकन खारिज होने की वजह से चुनावी दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। उसके बाद में जिले की सभी विधानसभा सीटों में स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं कलक्ट्रेट पर नामांकन पत्र वापसी के लिए आने वाले प्रत्याशियों पर भी जिला प्रशासन की नजर रहेगी। भीड़ न हो, इसके लिए कलक्ट्रेट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

-
नाम वापसी के बाद मिलेंगे चुनाव चिह्न
31 जनवरी को शाम तीन बजे तक नाम वापसी होगी। उसके बाद में जिस विधानसभा क्षेत्र में जो भी उम्मीदवार बचेंगे। उनको चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उसके बाद में प्रत्याशी उनके चुनाव चिह्नों के आधार पर प्रचार-प्रसार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
103 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों को भरा था। इसमें अभिलेखों में कमी के चलते 25 नामांकन पत्र निरस्त हो गए। जबकि 78 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी।
- दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed