फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

Wed, 19 Jan 2022 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
election
बदायूं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अभी चुनाव रैलियों पर पूरी तरह से पाबंदी है। ऐसे में प्रत्याशी सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। यही वजह रही कि बुधवार को हुई एक बैठक में सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर/रिटर्निंग ऑफीसर एसपी वर्मा ने वीडियो निगरानी टीम से कहा कि वे जनसभा, रैली आदि की वीडियोग्राफी करवाएं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम, वर्चुवल रैली, सोशल मीडिया आदि पर भी सतर्क दृष्टि रखें। नामांकन के दिन प्रत्याशी के साथ आने वाले वाहनों, झंडा, बैनर आदि की भी वीडियोग्राफी करें। इसकी सूचना रोज नियत प्रारूप पर सीडी सहित लेखा टीम को दें। यदि किसी समर्थक ने संबंधित प्रत्याशी का बैनर, पंफलेट, झंडा, बैनर लगा रखा है तो उसे प्रत्याशी के खर्च में जोडे़ं। सर्विलांस टीम से कहा कि वे वाहनों की चेकिंग करें और यह देखें कि वाहन में बैनर-पोस्टर या अन्य कोई सामग्री तो नहीं है। यदि ऐसी कोई सामग्री पाई जाती है तो तुरंत कार्रवाई करें। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बताया गया कि वे अपने सेक्टर के बूथों का भ्रमण कर लें। बूथों पर जाकर लोगों से बात करें ताकि वहां पर शांति पूर्वक तरीके से मतदान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed