{"_id":"61d9f5c06e362f1b7c40b957","slug":"elecrricity-badaun-news-bly471959738","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनलाइन में ब्रेक डाउन, छह घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनलाइन में ब्रेक डाउन, छह घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। शनिवार सुबह हुई तेज बरसात के बाद उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए लाइन एक बार फिर ब्रेकडाउन में चली गई। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक पूरी तरह ठप रही। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह साढ़े नौ बजे उझानी से आ रही मुख्य लाइन तेज बरसात होने बाद अचानक ब्रेकडाउन में चली गई। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक ठप रही। करीब साढ़े तीन बजे तक लाइन में आए फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारू किया गया। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। पांच दिन में मुख्य लाइन में तीन बार फाल्ट हो चुके हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। इधर जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन का फाल्ट दूर कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
----
पोल में करंट से गाय झुलसी, लाइनमैन ने की मारपीट
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट में पोल में करंट आने से एक गाय झुलस गई। सूचना पर गांव में आए लाइनमैन ने लाइन दुरुस्त करने के एवज में रकम न मिलने पर अभद्रता कर दी। आरोप है कि लाइनमैन ने ग्रामीणों को गालियां दीं और एक ग्रामीण के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
पीड़ित अनुज ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिनों से गांव स्थित एक पोल में करंट आ रहा था। शिकायत करने के बाद भी लाइनमैन ने अनसुना कर दिया। शनिवार को एक गाय करंट की चपेट में आ गई तो ग्रामीणों ने फोन कर लाइन बंद कराई। आरोप है कि एक लाइनमैन नशे की हालत में आया और पैसे की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी गालीगलौज पर उतर आया। यही नहीं उसने अनुज का गिरेबान पकड़कर मारपीट कर दी। संवाद