{"_id":"589dd35d4f1c1bc05537bffc","slug":"elaborate-security-arrangements-for-the-prime-minister-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सभा को चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सभा को चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंध
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की सभा को चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-एसपीजी ने सभा स्थल, हेलीपैड अपने अधिकार में लिए
-कई जिलों से पहुंची पुलिस फोर्स, बदायूं नो फ्लाइंग जोन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को दातागंज रेलवे क्रासिंग के पास होने वाली चुनावी जनसभा को कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जनसभा के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। शुक्रवार को सभा स्थल पर रिहर्सल भी किया गया। जब तक प्रधानमंत्री बदायूं में रहेंगे तब तक बदायूं नो प्लाइंग जोन में तब्दील रहेगा। एसपीजी ने शुक्रवार को ही सभा स्थल और बनाए गए तीनों हेलीपैड अपने कब्जे में ले लिए हैं। सभा स्थल और जिला अस्पताल में बनाए गए सेफ हाउस में भी सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को सुबह बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक उनका हेलीकॉफ्टर 11 बजे सभा स्थल के पास ही बनाए गए हेलीपैड पर लैंड करेगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर एसपीजी टीम पहले ही बदायूं में डेरा डाल चुकी है। शुक्रवार को एसपीजी ने सुरक्षा इंतजाम जांचने के साथ रिहर्सल भी किया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री की सभा में एसपीजी, केंद्रीय बलों और एनएसजी के साथ 15 आईपीएस अधिकारी, 15 एडिशनल एसपी, 35 सीओ, 500 एसआई, 20 महिला सब इंस्पेक्टर, 50 इंस्पेक्टर, 1500 सिपाही, 400 महिला सिपाही, 1500 पीएसी के जवान लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल के आसपास के गांवों में भी एसपीजी की नजर रहेगी। शनिवार को एसपीजी की टीमों ने आसपास के गांवों में भी व्यवस्थाएं देखीं।
---------
रिहर्सल के लिए दिन भर मंडराते रहे हेलीकॉफ्टर
बदायूं (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले शुक्रवार को सभा स्थल पर रिहर्सल किया गया। शुक्रवार को शहर में दिन भर सेना और वायु सेना के हेलीकॉफ्टर मंडराते रहे। वायु सेना के दो हेलीकॉफ्टर दोपहर करीब दो बजे सभा स्थल पहुंचे। दोनों हेलीकॉफ्टर की यहां लैंडिंग कराई गई। इसके बाद वायु सेना, सेना और एसपीजी ने सभा स्थल के साथ आसपास के इलाकों में हेलीकॉफ्टर से मुआयना किया। देर शाम आईजी विजय मीणा, डीआईजी आशुतोष कुमार ने एसएसपी महेंद्र यादव के साथ सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
--------
ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की चार यूनिट रिजर्व
बदायूं (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। ऐसे में किसी स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में ए पॉजिटिव ग्रुप की चार यूनिट रिजर्व कर दी गई हैं। इस समय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ए पॉजीटिव ग्रुप की 16 यूनिट रक्त उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं मोदी के दौरे में लगाई गईं एंबुलेंस के साथ भी ए पॉजिटिव ग्रुप का रक्त रहेगा।
--------
लखनऊ से पहुंची लाइफ सेविंग एंबुलेंस
बदायूं (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदायूं दौरे के मद्देनजर लाइफ सेविंग एंबुलेंस भी बदायूं पहुुंच गई है। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने बरेली से हृदय रोग विशेषज्ञों के साथ कार्डियोलॉजिस्ट को भी बुला लिया गया है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा शुक्रवार देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
---------
एसपीजी की टीम ने देखा जिला अस्पताल का सेफ हाउस
-12 विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ तैनात रहेगी 24 लोगों की टीम
प्रधानमंत्री की बदायूं रैली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने दो सेफ हाउस बनाए हैं। एक सेफ हाउस रैली स्थल पर और एक जिला अस्पताल में बनाया गया है। दोनों सेफ हाउस में 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ स्वास्थ्य विभाग के 24 कर्मचारियों की टीमों को लगाया गया है। दो एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी। शुक्रवार को एसपीजी की टीम ने दोनों सेफ हाउस का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा और एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एसपीजी की टीम दोपहर करीब दो बजे जिला अस्पताल पहुंची। यहां सुरक्षा तैयारियां देखीं। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने बताया कि सभा स्थल पर बनाए गए सेफ हाउस ए में डॉ. आरएस यादव, डॉ. एपी गौतम, डॉ. रियाज हुसैन, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. एलके सक्सेना और जिला अस्पताल के सेफ हाउस बी में डॉ. आंशु अग्रवाल, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. निशीकांत, डॉ. यूबी सिंह, डॉ. वागीश वार्ष्णेय, डॉ. सुधा रानी और डॉ. एमए सिद्दीकी तैनात पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ रहेंगे। दोनों सेफ हाउस पर व्यवस्थाओं के संबंध में सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने देर शाम बैठक भी ली। बरेली मंडल की अपर निदेशक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रमिला गौड़ ने जिला अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण किया।
-----------
20 साल के बाद बदायूं में होगी प्रधानमंत्री की सभा
-1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री आईके गुजराल आए थे बदायूं
देश के प्रधानमंत्री की करीब 20 साल के बाद बदायूं में कोई सभा होने जा रही है। भले ही यह सभा चुनावी हो, लेकिन लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजरात बदायूं आए थे। उस वक्त गुजराल ने बदायूं को ब्रांड गेज लाइन का तोहफा दिया था। बदायूं जिला यूं को राजनीतिक सुर्खियों में रहा है। यहां की बिल्सी विधानसभा सीट से मायावती, सहसवान और गुन्नौर सीट से विधायक रह चुके हैं। 20 साल में जिले में बड़े नेताओं की सभाओं पर गौर करें तो कल्यान सिंह, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती, अखिलेश यादव, उमा भारती, सुषमा स्वराज, कलराज मिश्र समेत तमाम बड़े नेताओं को आगे-बगाहे बदायूं आते रहे हैं। करीब 20 साल के बाद यह पहला मौका है, जब देश के प्रधानमंत्री बदायूं में जनसभा को संबोधित करेंगे।