फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eight Injured in Brawl Stemming from Village Head Election Rivalry

Budaun News: प्रधानी चुनाव की रंजिश में मारपीट, आठ घायल

Thu, 04 Jun 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Eight Injured in Brawl Stemming from Village Head Election Rivalry
दोनो पक्षो में चलते लाठी डंडे। संवाद
जरीफनगर। जरीफनगर थाना क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में बृहस्पतिवार को प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान गंगाशरण राजपूत के पुत्र ओम शुभ ने पुलिस को बताया कि वह सुबह शौच के लिए जंगल गए थे। लौटते समय पूर्व प्रधान प्रमोद शर्मा पक्ष के कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने ओम शुभ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर ओम शुभ के भाई जगन्नाथ सहित परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। साथ ही जमकर पथराव भी किया गया।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष से रामावतार, रमजीमल, संतोष, महेश और पिंकी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से ओम शुभ, जगन्नाथ और कुसुम देवी को चोटें आई हैं। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरें प्राप्त कर ली हैं तहरीरों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed