{"_id":"68433b9fc0e837ec7f08f43a","slug":"eid-ul-azha-markets-are-buzzing-buyers-flock-in-large-numbers-badaun-news-c-123-1-akb1003-140721-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा : बाजार गुलजार... उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा : बाजार गुलजार... उमड़े खरीदार
विज्ञापन
बकरीद को लेकर बाजार में कपड़ाें की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
बदायूं। ईद-उल-अजहा पर नगर के बाजार सजने से रौनक बढ़ गई। इस दौरान कुर्तों और टोपियों के अलावा कुर्बानी के लिए बकरों की खूब बिक्री हुई तो सेवईं, फेनी, फल और सूखे मेवा भी खरीदे गए। व्यापारियों ने जिले में दो करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान जताया है।
ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर गारमेंट बाजार घंटाघर, बड़ा बाजार, नेहरू चौक, छह सड़का के अलावा विभिन्न बाजारों में काफी भीड़ रही। सेवईं, फेनी, ड्राई फ्रूट्स, डबल पाव खरीदे गए। फल विक्रेताओं का कहना था कि मांग बढ़ने से विभिन्न फलों के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गए। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों और शृंगार के सामान की भी खूब बिक्री हुई तो कुर्बानी के लिए बकरे भी खरीदे गए।
-
लखनऊ की सेवईं की काफी रही मांग
बाजार में लखनऊ की महीन सेवईं ग्राहकों की पहली पसंद रही। दुकानदार सैफउद्दीन ने बताया कि 220 से लेकर 300 रुपये किग्रा तक सेवईं बिकी लेकिन सबसे अधिक मांग लखनऊ की सेवईं की रही।
विज्ञापन
--
खूब बिके अल्कहोल रहित परफ्यूम और डियो
कई ब्रांडेड कंपनियों ने बाजार में ऐसे डियो और परफ्यूम उतारे हैं जिनमें अल्कहोल नहीं है। 120 से 160 रुपये कीमत के ऐसे परफ्यूम और डियो की काफी मांग रही।
--
तीन दिन तक होगी कुर्बानी
शनिवार को ईद की नमाज के साथ कुर्बानी शुरू हो जाएगी। जो तीन दिन तक चलेगी। इसके चलते बकरों की काफी बिक्री रही।